फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp coordinators meeting

मंच, माइक और माला छोड़ बैठक करेगी बसपा

Tue, 11 Feb 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Feb 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
bsp coordinators meeting

बसपा के कोआर्डिनेटर व जिम्मेदार पदाधिकारी मंच, माइक और माला वाली बैठकों की जगह अपने समाज के बीच बैठकों पर फोकस करेंगे।

विज्ञापन


जातीय सम्मेलनों पर रोक के लिहाज से अलग-अलग जातियों को पार्टी से जोड़ने का यह ताजा फार्मूला है।

विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों से दो टूक कहागया है कि 2017 के चुनाव में उनके क्षेत्र से प्रत्याशी को मिली जीत या हार, उनके टिकट का पैमाना बनेगा।


सोमवार को बसपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर की अध्यक्षता में पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटरों की बैठक हुई।

इसमें राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर, सांसद जुगुल किशोर व मुनकाद अली सहित करीब 100 पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


बैठक में पिछले महीने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा चुनाव तैयारियों के लिए दिए गए निर्देश पर अमल की समीक्षा की गई। पता चला कि प्रदेश के सभी 18 जोन में तीन-तीन कोआर्डिनेटर व सभी जिलों में 7-7 प्रभारियों की तैनाती का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने समाज के बीच छोटे-छोटे समूह में लोगों को जोड़ने का काम करें। यदि किसी समाज को जोड़ने को उस समाज के किसी बड़े नेता की जरूरत होगी तो पार्टी उसे भेजेगी।

अभियान 31 मार्च तक चलता रहेगा। राम अचल राजभर व अन्य वरिष्ठ नेताओं की अध्यक्षता में होने वाले सम्मेलन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से होते रहेंगे।

इसके अलावा क्षेत्र विशेष में सक्रिय ऐसे छोटे दलों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में दलित व पिछड़ा समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा जिनका कोई सियासी वजूद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed