फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsp conducts public meeting in all districts

मुलायम के 'प्रबुद्ध सम्मेलन' का माया ने निकाला तोड़

Mon, 24 Feb 2014 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Feb 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
bsp conducts public meeting in all districts

सपा ने ‘प्रबुद्ध सम्मेलन’ का रास्ता निकाला तो बसपा भी जिलों

विज्ञापन
में ऐसे कार्यक्रम करने जा रही है।

हालांकि, इसे ‘पब्लिक मीटिंग’ का नाम देने की तैयारी है। पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी हैं।


बताते चलें कि लोकसभा चुनावों की आहट तेज होते ही पिछले साल सूबे के राजनीतिक दलों ने जातीय आधार पर सम्मेलनों का आयोजन तेज कर दिया था।

बसपा व सपा नेताओं ने इस तरह के सम्मेलनों की धूम मचा दी थी। मगर हाईकोर्ट द्वारा रोक के बाद ये आयोजन ठप पड़ गए थे। सपा ने शनिवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया।

कहने को तो इसमें सभी वर्गों व जातियों के लोगों को बुलाया गया लेकिन नेताओं के भाषण से लेकर उपस्थित जन समुदाय की मौजूदगी से साफ था कि प्रबुद्ध सम्मेलन कोर्ट के आदेश से बचाव का तरीका भर था।


इसी तरह बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र जिलों में कार्यक्रम करने निकलने वाले हैं।

यह कार्यक्रम वैसे तो पब्लिक मीटिंग के नाम से तय हो रहा है लेकिन कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश हैं कि कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मणों को आमंत्रित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed