{"_id":"651839bfeecbb2e8480fd5fa","slug":"bsp-comes-into-election-mode-mayawati-will-hold-meeting-with-officials-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मोड में आई बसपा: मायावती करेंगी पदाधिकारियों के साथ बैठक, एजेंडे में लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी मोड में आई बसपा: मायावती करेंगी पदाधिकारियों के साथ बैठक, एजेंडे में लोकसभा चुनाव
Sun, 01 Oct 2023 08:25 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 01 Oct 2023 08:25 AM IST
सार
बसपा प्रदेश कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक विशेष बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव की जमीनी तैयारियों के बारे में बसपा सुप्रीमो समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती रविवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। उन्होंने यूपी और उत्तराखंड के वरिष्ठ पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की विशेष बैठक बुलाई है, जिसमें अहम दिशा-निर्देश दिये जाएंगे।
विज्ञापन
बसपा प्रदेश कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक विशेष बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव की जमीनी तैयारियों के बारे में बसपा सुप्रीमो समीक्षा करेंगी। इस दौरान पार्टी की रणनीति पर चर्चा के साथ देश और प्रदेश के बदले राजनीतिक परिदृश्य पर भी गहनता से विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
पार्टी द्वारा महिला आरक्षण बिल में ओबीसी व एससी-एसटी की भागीदारी बढ़ाने की केंद्र सरकार से की गई मांग का जनता के बीच प्रचार-प्रसार करने की रणनीति पर भी बात होगी। सूत्रों की मानें तो बसपा सुप्रीमो संगठन में कुछ अहम बदलाव की घोषणा भी कर सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी जमीनी स्तर गठबंधन की संभावनाओं पर भी कुछ चर्चा करे।
विज्ञापन