फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP chief Mayawati holds a meeting with party workers in Lucknow After Lok Sabha Elections

आकाश ने छुए मायावती के पैर: बसपा सुप्रीमो ने सिर पर हाथ रख भतीजे को दिया आशीर्वाद; हार के बाद पहली बड़ी बैठक

Sun, 23 Jun 2024 12:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Jun 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
BSP chief Mayawati holds a meeting with party workers in Lucknow After Lok Sabha Elections
आकाश ने छुए मायावती के पैर - फोटो : ANI
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की भतीजे आकाश आनंद से नाराजगी दूर हो गई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। बैठक में भतीजे आकाश ने मायावती के पैर छुए। 
विज्ञापन


इस दौरान मायावती ने आकाश के सिर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया। मायावती ने आकाश की पीठ भी थपथपाई। 
  आकाश बने उत्तराखंड और पंजाब चुनाव के स्टार प्रचारक
इससे पहले, शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व नेशनल कोआर्डिनेटर एवं अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी आकाश आनंद को उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा चुनाव का स्टार प्रचारक बनाया है। इसे आकाश की वापसी का संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मायावती ने आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी बनाने के दौरान यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर बाकी राज्यों में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। चुनाव के दौरान सीतापुर में विवादित भाषण देने पर उन्हें नेशनल कोआर्डिनेटर के पद से हटा दिया गया था और उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी भी वापस ले ली गयी थी। 

करीब दो माह बाद आकाश को दोबारा पार्टी में वापस लाने की जुगत स्टार प्रचारक बनाकर की गई है। वहीं, रविवार को हो रही बैठक में पार्टी के सभी राज्यों के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इस दौरान बसपा सुप्रीमो पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर अहम दिशा-निर्देश भी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed