{"_id":"5e0b45488ebc3e87c67ecb3c","slug":"bsp-chief-mayawati-gives-wishes-for-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की जनता को 'हिंदू' नहीं बल्कि 'भारतीय' मानकर काम करे केंद्र सरकार: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की जनता को 'हिंदू' नहीं बल्कि 'भारतीय' मानकर काम करे केंद्र सरकार: मायावती
Tue, 31 Dec 2019 06:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 31 Dec 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है साथ ही केंद्र सरकार से अपील की है कि वह 130 करोड़ जनता को हिंदू नहीं बल्कि भारतीय मानकर उनकी भलाई के लिए काम करे।
विज्ञापन
अपने जारी किए गए बयान में मायावती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण बीता वर्ष देश की जनता के लिए मुश्किल रहा है लेकिन युवा वर्ग द्वारा अपने मेहनत से आगामी वर्ष को बेहतर बनाने की कोशिश सराहनीय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून, एनसीआर व एनपीआर के खिलाफ युवा जिस तरह सड़कों पर उतरे हैं। वह भाजपा के लिए नींदें उड़ाने वाला साबित हुआ है। मायावती ने कहा कि देश की 130 करोड़ जनता को हिंदू मानने की संकीर्ण सोच के कारण ही संविधान की मूल मानवतावादी भावना को नुकसान पहुंचा है। इसलिए जरूरी है कि केंद्र व राज्य सरकार देश की जनता को भारतीय मानकर उनकी भलाई के लिए काम करे।
विज्ञापन