फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP candidate may contest from Shravasti

Lucknow News: श्रावस्ती से दद्दन हो सकते हैं बसपा प्रत्याशी

Sat, 27 Apr 2024 04:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 27 Apr 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
BSP candidate may contest from Shravasti
बलरामपुर। श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र से बसपा सिरसिया के दद्दन खां को प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इसके संकेत शुक्रवार को अंबेडकर नगर में बसपा के सम्मेलन में राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. आकाश आनंद ने दिया। उन्होंने श्रावस्ती लोकसभा से दद्दन खां के समर्थन की बात कही। इसके बाद क्षेत्र में हलचल पैदा हो गई है।
विज्ञापन

दरअसल अभी श्रावस्ती से भाजपा व सपा ने ही प्रत्याशी तय किया है। बसपा के प्रत्याशी की कोई घोषणा पार्टी स्तर से नहीं हुई है। शुक्रवार को अचानक सिरसिया के दद्दन खां का नाम चर्चा में आया। पता करने पर टिकट की घोषणा किए जाने की पुष्टि नहीं हुई। बलरामपुर के बसपा जिलाध्यक्ष लालचंद कुरील ने कहा कि पार्टी ने नाम तय कर रखा है लेकिन कोई सूची जारी नहीं की गई है। वहीं दद्दन खां से बात की गई, उन्होंने दावा किया कि उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। सूची जल्द ही जारी हो जाएगी। वहीं शुक्रवार की शाम तक अंबेडकर नगर के कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय नेता के बयान से पुष्टि होते दिखा कि दद्दन खां ही श्रावस्ती के प्रत्याशी हो सकते हैं। दद्दन खां श्रावस्ती सिरसिया के निराला नगर के निवासी हैं। वह 2022 में बसपा से भिनगा विधानसभा से चुनाव लड़ें थे, उस समय वह पराजित हुए और प्रदर्शन भी सीमित रहा। अब बसपा से लोकसभा की दावेदारी कर रहे थे। उनके प्रत्याशी होने से श्रावस्ती लोकसभा की सियासत में बड़े बदलाव भी दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed