फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP called a meeting for Loksabha poll tomorrow.

UP: लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन के लिए बसपा की बैठक कल, सांसद दानिश अली निलंबित किया गया

Sat, 09 Dec 2023 05:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Dec 2023 05:00 PM IST
सार

बसपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर मंथन के लिए रविवार को बैठक बुलाई है। इसके पहले शनिवार को सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बसपा से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
BSP called a meeting for Loksabha poll tomorrow.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चल रही तैयारियों पर रविवार को मंथन करेंगी। इसके पहले शनिवार को बसपा सांसद दानिश अली को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। वह अमरोहा से सांसद हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


राजधानी स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर रविवार को देश भर के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया गया है। इस दौरान बसपा सुप्रीमो अगले महीने अपने जन्मदिन के आयोजन को लेकर भी नये निर्देश देंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर का गर्भगृह बनकर तैयार, यहीं विराजमान होंगे रामलला, लाइटिंग-फिटिंग का कार्य पूरा, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस नेता के घर से मिले 225 करोड़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- पाई-पाई लौटानी होगी... ये मोदी की गारंटी है


पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों और राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के साथ हालिया चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से उपजी चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी तय की जाएगी। वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत दावेदारी वाले उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा होगी बता दें कि विधानसभा चुनाव के नतीजों को विचित्र और रहस्यमयी बताते हुए बसपा सुप्रीमो ने देश भर के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed