फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bsc students move to Rajbhawan

लविवि: राजभवन पहुंचा बीएससी में बैक का मामला

Fri, 24 Jun 2022 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bsc students move to Rajbhawan
लखनऊ विवि से नाराज छात्र पहुंचे राजभवन। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालय के बीएससी पांचवें सेमेस्टर के एक ही पेपर में 500 से अधिक छात्रों की बैक लगने का मामला अब राजभवन पहुंच गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में बात न सुने जाने से नाराज छात्रों ने इसकी शिकायत राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल से की है।
छात्रों का प्रतिनिधिमंडल राजभवन में अधिकारियों से मिला और कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन की मांग की। उन्होंने आरटीआई में प्राप्त कॉपी का स्क्रीन शॉट भी लगाया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से पिछले दिनों जारी बीएससी पांचवें सेमेस्टर के ऑर्गेनिक केमेस्ट्री के पेपर में काफी संख्या में विवि और कॉलेजों के काफी विद्यार्थियों को एक से दस नंबर के बीच अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि विद्यार्थियों का कहना था कि उनके अन्य सभी पेपर में अच्छे नंबर आए हैं। सिर्फ एक पेपर में बैक लगने से फाइनल ईयर फंस जाएगा और वे दूसरे विश्वविद्यालयों में पीजी प्रवेश से वंचित हो सकते हैं।
इसके लिए अलग-अलग कॉलेजों व विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का दल कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय व परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी से भी मिला, लेकिन उनको उचित आश्वासन नहीं मिला।
इसके बाद विद्यार्थियों ने राजभवन में गुहार लगाई है। इसमें प्रूफ के तौर पर विद्यार्थियों ने आरटीआई में प्राप्त कॉपी का स्क्रीन शॉट भी लगाया है।
इसमें कहा है कि उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए, लेकिन जीरो नंबर दिए गए। छात्रों ने यह भी कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पास होने के बाद भी उनका भविष्य बैक लगने से प्रभावित होगा। उन्होंने मांग की है कि राजभवन विवि प्रशासन को जल्द पुनर्मूल्यांकन कराने का निर्देश दे।
जल्द स्पेशल बैक की घोषणा नहीं तो होगा आंदोलन
मामले में आइसा के निखिल ने ट्वीट कर कहा कि विवि के बीएससी पांचवें सेमेस्टर के परिणाम में हुई गड़बड़ी के मामले को लेकर राजभवन में अपील दाखिल की गई है। आरटीआई में प्राप्त कॉपियों में साफ देखा जा सकता है कि कॉपियों की जांच ठीक से नहीं की गई है। अगर विवि प्रशासन इस मामले में जल्द ठोस निर्णय और समय पर बैक पेपर करवाने का निर्देश नहीं देता तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

बीकॉम ऑनर्स की शुरू हुई परीक्षा
लखनऊ विवि व सहयुक्त महाविद्यालयों में बृहस्पतिवार से बीकॉम ऑनर्स चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुईं। विश्वविद्यालय स्थित केंद्र पर विद्यार्थी बैग और मोबाइल आदि लेकर पहुंच गए थे। जिन्हें गेट पर ही रोका गया और बैग बाहर रखवाया गया। पहले दिन एक विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। परीक्षा में रजिस्टर्ड 811 में से 5 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। शुक्रवार से बीकॉम ऑनर्स छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed