{"_id":"6a8a1041cd16e69594026354","slug":"bsc-student-threatened-for-refusing-to-settle-lawsuit-lucknow-news-c-13-lko1096-1886452-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुकदमे में समझौता न करने पर बीएससी छात्रा को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुकदमे में समझौता न करने पर बीएससी छात्रा को धमकी
Sun, 23 Aug 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने सम्राट गुप्ता पर मुकदमे में समझौता नहीं करने पर धमकाने का आरोप लगाया है। छात्रा ने गौतमपल्ली थाने में आरोपी, उसकी मां और एक साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
जियामऊ में किराये के मकान में रहने वाली छात्रा का आरोप है कि सम्राट गुप्ता ने कुछ वर्ष पहले दोस्ती कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींची। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर 18 दिसंबर 2024 को उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसकी मां के सोने-चांदी के जेवर भी चोरी कर लिए। इस मामले में पीड़िता ने हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोप है कि अब सम्राट, उसकी मां और साथी समझौते के लिए लगातार धमकी दे रहे हैं। छात्रा के मुताबिक आरोपियों ने उसके भाई की हत्या की धमकी देकर उसका बयान बदलवा दिया था। कोर्ट में बयान हो जाने के बाद आरोपी उसकी मां को प्रताड़ित करने लगे। छात्रा ने सम्राट पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और कार से पीछा कर असलहा लहराने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को वीडियो साक्ष्य दिए हैं। एसीपी रजनीश कुमार के अनुसार, रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।