फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSc student dies in a vehicle collision

Lucknow News: वाहन की टक्कर से बीएससी छात्रा की मौत

Sat, 14 Mar 2026 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
BSc student dies in a vehicle collision
खुशी शुक्ला।
गुडंबा। मड़ियांव के आईआईएम रोड पर वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बीएससी की छात्रा खुशी शुक्ला (21) की जान चली गई। उनके सिर पर चोट आई है। हादसे के वक्त खुशी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र स्थित न्यू आजाद नगर निवासी विनय शुक्ला की बेटी खुशी बचपन से ही छोटी बहन रुचि के साथ आईआईएम रोड स्थित यादव चौराहे के पास ननिहाल में रहती थी। वह निजी संस्थान से बीएससी सेकंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन


मामा अनमोल अवस्थी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम पांच बजे खुशी स्कूटी से बाजार गई थी। लौटते समय आईआईएम रोड पर किसी वाहन से उसकी स्कूटी में टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल खुशी को मड़ियांव पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर भेजा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशी की मां आरती की चार वर्ष पहले मौत हो चुकी है। विनय कानपुर में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। अनमोल अवस्थी ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed