{"_id":"6565e4b3d73bfd6d690a1807","slug":"bsa-of-four-districts-including-lucknow-changed-in-up-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, लखनऊ समेत बदले गए चार जिलों के बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, लखनऊ समेत बदले गए चार जिलों के बीएसए
Tue, 28 Nov 2023 06:31 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 28 Nov 2023 06:31 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार बीएसए ललितपुर रामपाल को डायट ललितपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है।
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग में मंगलवार को पांच शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए। इसमें राजधानी लखनऊ समेत चार जिलों में नए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की तैनाती हुई। डायट हरदोई के वरिष्ठ प्रवक्ता राम प्रवेश को लखनऊ का बीएसए बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं डायट गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ प्रवक्ता राहुल पवार को गौतमबुद्ध नगर में ही बीएसए, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कमलानगर बहरिया, प्रयागराज के प्रधानाचार्य उपासना रानी वर्मा को बीएसए कन्नौज व डायट बाराबंकी के वरिष्ठ प्रवक्ता हरिकेश यादव को बीएसए ललितपुर बनाया गया है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार बीएसए ललितपुर रामपाल को डायट ललितपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है।
विज्ञापन