{"_id":"6a59eae2bf93fa3f340c2444","slug":"bsa-and-headmasters-will-monitor-proper-utilization-of-dbt-funds-uniforms-and-shoes-will-be-inspected-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: डीबीटी राशि के सदुपयोग की निगरानी करेंगे बीएसए और प्रधानाध्यापक, यूनिफॉर्म और जूतों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: डीबीटी राशि के सदुपयोग की निगरानी करेंगे बीएसए और प्रधानाध्यापक, यूनिफॉर्म और जूतों की होगी जांच
Fri, 17 Jul 2026 02:21 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:21 PM IST
सार
बीएसए और प्रधानाध्यापक डीबीटी राशि के सदुपयोग की निगरानी करेंगे। स्कूलों में यूनिफॉर्म और जूतों की जांच होगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बैग, ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजे के लिए 1200 रुपये भेजे जाएंगे।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के छात्रों को यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बैग व स्वेटर के लिए डीबीटी से 1200 रुपये दिए जा रहे हैं। अब इस धनराशि के सदुपयोग पर जोर दिया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के स्कूलों में जांच करेंगे।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक बिना ड्रेस व जूते-मोजे वाले बच्चों की सूची बनाएंगे। वे अभिभावकों के बैंक खाते में धनराशि आने की जांच करेंगे और समस्या दूर करेंगे। जिन अभिभावकों ने धन मिलने के बावजूद सामग्री नहीं खरीदी, उन्हें अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक में प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
धनराशि का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा
अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि डीबीटी का पूरा लाभ छात्रों को मिले, इसके लिए अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों की जवाबदेही तय होगी। शत प्रतिशत धनराशि का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन