Sitapur: शाम को बहन की शादी, इंतजाम देखने गेस्ट हाउस जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत
लखनऊ के एक गेस्ट हाउस में बहन की शादी का इंतजाम देखने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। शाम को बहन की शादी थी सुबह ही भाई की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ स्थित गेस्ट हाउस में बहन की शादी का इंतजाम देखने जा रहे भाईयों की बाइक सड़क से उतर कर पेड़ से टकरायी। इस हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि चचेरे भाई को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। उसकी नाजुक हालत देखकर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार जारी है।
थाना इमलिया सुल्तानपुर की चौकी काजीकमालपुर के नौवा अंबरपुर में सीतापुर गोला मार्ग पर सुबह तड़के शाहजहांपुर के ग्राम निमिचा थाना बंडा निवासी सचिन मिश्रा (50) पुत्र राजीव मिश्रा व चचेरे भाई दीपक मिश्रा (28) सुरेन्द्र मिश्रा लखनऊ जा रहे थे। जैसे ही नौवा अंबरपुर मोड़ के पास पहुंचे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बायें नीचे उतरकर पेड़ ये टकरा गयी। जिससे नवनीत मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। 112 को सूचित किया गया।
ये भी पढ़ें - यूपी: नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज, 30 दिसंबर तक पूरी होगी प्रकिया, जनवरी में हो सकती है घोषणा
ये भी पढ़ें - यूपी: पान मसाले के बाद आयरन-स्टील इकाइयों की भी नाकेबंदी, बड़ी और मध्यम फैक्ट्रियां जांच के दायरे में
मौके पर पहुंची 112 द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां सचिन मिश्रा को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल दीपक की स्थिति को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि आज शाम को मृतक की सगी बहन शालिनी की शादी लखनऊ के एक गेस्ट हाउस से होनी थी। जिसका इंतजाम देखने बहुत सुबह घर से निकले थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.