फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brother and sister died in road accident

Lucknow News: सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत

Mon, 01 Apr 2024 08:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Apr 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister died in road accident
बख्शी का तालाब। क्षेत्र में हरदौरपुर गांव के पास रविवार शाम सात बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार बहन-भाई को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बीकेटी के प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रैथा बीरमपुर गांव निवासी 21 वर्षीय अमित कश्यप रविवार को 19 वर्षीय बहन सीमा कश्यप के साथ शिवपुरी गांव से थ्रेसर से सरसों की फसल काटने गए थे। देर शाम भाई-बहन बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

हरदौरपुर गांव के पास आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अमित की बाइक में टक्कर मार दी। इससे भाई-बहन सड़क पर गिर गए। सीमा ट्रैक्टर से कुचल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीमा और अमित को सौ बेड के अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। घायल अमित को ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। मगर रास्ते में ही अमित की भी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसा करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed