{"_id":"69bb19fabbbf33c9930bd404","slug":"brokers-became-active-again-after-being-released-from-jail-lucknow-news-c-13-lko1070-1651804-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जेल से छूटने के बाद दोबारा सक्रिय हुए दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जेल से छूटने के बाद दोबारा सक्रिय हुए दलाल
विज्ञापन
लारी कार्डियोलॉजी।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लारी कार्डियोलॉजी में निजी मेडिकल स्टोरों के दलालों का जाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को गिरफ्तार हुए चार दलाल जमानत पर छूटने के बाद बुधवार को दोबारा परिसर में मरीजों को बरगलाते दिखे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वीडियो में दलाल सुरक्षा गार्डों के पास ही झुंड बनाकर खड़े थे। दलाल मरीजों से दवाएं बाहर के स्टोर पर 20 फीसदी कम कीमत पर दिलाने का झांसा दे रहे हैं। लारी कार्डियोलॉजी में रोजाना करीब 350 मरीज ओपीडी में देखे जाते हैं। यहां एचआरएफ काउंटर पर मरीजों को 50 से 70 फीसदी तक दवाओं पर छूट मिलती है।
हालांकि, लंबी कतारों और सभी दवाएं न मिलने की बात कहते हुए दलाल उन्हें अपने झांसे में ले लेते हैं। कई बार दलाल तीमारदारों से मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। केजीएमयू प्रशासन ने इस मामले में कई बार पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। सोमवार को वजीरगंज पुलिस ने तीमारदार से विवाद कर रहे चार दलालों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान दलालों ने दरोगा से भी अभद्रता की थी।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी शाहगंज नक्खास निवासी मुस्तकीम खान, मोहनीपुरवा दौलतगंज हुसैनाबाद निवासी मो. अफजल, शहजान निवासी पानी की टंकी, हुसैनाबाद और साकिब निवासी गेंदखाना पानी की टंकी, हुसैनाबाद के रूप में हुई थी। मंगलवार को सभी को जमानत मिल गई। इसके बाद ये फिर से सक्रिय हो गए।
Iसंस्थान समय-समय पर निरीक्षण करता है और दलालों से सावधान रहने के नोटिस भी परिसर में लगाए गए हैं। अगर किसी सुरक्षा गार्ड की मिलीभगत सामने आती है तो फिर उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।I
I- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयूI