फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bring the issues of villages on the road and raise it vigorously said Priyanka gandhi to workers

गांवों के मुद्दों को सड़क पर लाएं और उसे जोरदार ढंग से उठाएं, प्रियंका ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Thu, 23 Jan 2020 09:52 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 Jan 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Bring the issues of villages on the road and raise it vigorously said Priyanka gandhi to workers
कार्यकर्ताओं से बातचीत करतीं प्रियंका - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि संगठन के लोग जनता की आवाज बनें। गांवों के मुद्दों को सड़क पर जोरदार ढंग से उठाएं। उत्तर प्रदेश (यूपी) में खासतौर पर किसानों की माली हालत ठीक नहीं है। किसानों की समस्याएं बड़े पैमाने पर उठाने के लिए हमने रणनीति तय की है। इसमें पदाधिकारियों के माध्यम से किसानों की समस्याओं को एक फार्म के जरिए नोट किया जाएगा। इसके बाद उन समस्याओं को तहसील से लेकर जिला और प्रदेश स्तर पर उठाया जाएगा। आप सब संगठन को मजबूत बनाएं, जिससे 2022 में यूपी के चुनाव में हम एक नई ताकत के साथ उभरें और सरकार बनाएं।

विज्ञापन


भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रियंका वाड्रा ने जिला कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, यूथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात के दौरान कहा कि हमारा संगठन अच्छा कार्य कर रहा है लेकिन, इसे और मजबूत बनाने की जरूरत है। आप लोग जनता के बीच जाएं। पार्टी की नीतियों और कार्यों को बताएं। विपक्षी पार्टी भाजपा देश को जाति धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है, इस बारे में लोगों को जागरूक करें। भाजपा से जनता ऊब चुकी है। हम सबको 2022 में यूपी में होने वाले चुनाव को लेकर अभी से काम करना होगा। बढ़ती महंगाई के बारे में जनता को अवगत कराने की जिम्मेदारी आप निभाएं। देश में बेरोजगारी भी एक बड़ा मुद्दा है। केंद्र सरकार इस मोर्चे पर फेल साबित हुई है। इसलिए इस मुद्दे पर भी संगठन आवाज उठाएं। हमें अपने आप में बदलाव करके एक नई ताकत बनकर काम करना होगा।
विज्ञापन


प्रियंका मैम, सरकार हम पर जुल्म ढा रही है
लखनऊ के रहने वाले अकबर अली समेत तीन लोगों ने गेस्ट हाउस में प्रियंका से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि लखनऊ के घंटाघर में नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर भाजपा सरकार और पुलिस जुल्म ढा रही है। उन्हें घर की महिलाओं से मिलने नहीं देती है। विरोध करने पर पुलिस जेल भेजने की धमकी दे रही है। प्रियंका ने धैर्य बंधाया और कहा इसे हम दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान अभयदाता का चित्र किया भेंट
समाजसेवी जगदीश शुक्ल ने गेस्ट हाउस पहुंचकर सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका को भगवान अभयदाता का चित्र भेंट कर नए साल की शुभकामनाएं दीं। सोनिया गांधी ने पंडित गया प्रसाद शुक्ल गुरुजी के परिवारीजनों का कुशल क्षेम पूछी व गुरुजी के पौत्र रामचंद्र शुक्ल को शादी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, हाजी उस्मान, मुन्ना घोसी, रमेश पांडेय भी मौजूद रहे।


दुग्ध व्यवसाइयों के उत्पीड़न की शिकायत
घोसी समाज के पूर्व अध्यक्ष उस्मान घोसी ने सांसद सोनिया गांधी से कानपुर नगर के चमनगंज, काकादेव, रकाबगंज आदि मोहल्लों के दुग्ध व्यवसाइयों के उत्पीड़न की शिकायत की। उन्होंने मांग की कि उत्पीड़न शीघ्र रोकवाकर उन्हें कोई अन्य स्थान दिया जाए ताकि उनकी रोजी रोटी की व्यवस्था बनी रहे। प्रियंका ने इस संबंध में सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed