{"_id":"6627d93983ae0da91c0afc32","slug":"brijbhushan-sharan-singh-says-ticket-will-be-decide-from-27-to-29-2024-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सांसद बृजभूषण शरण सिंह का दावा- 27 से 29 अप्रैल के बीच फाइनल होगा टिकट, मेरी जीत पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सांसद बृजभूषण शरण सिंह का दावा- 27 से 29 अप्रैल के बीच फाइनल होगा टिकट, मेरी जीत पक्की
Wed, 24 Apr 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, परसपुर/गोंडा।
संवाद न्यूज एजेंसी, परसपुर/गोंडा।
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:10 AM IST
सार
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया है कि कैसरगंज सीट पर 27 से 29 अप्रैल के बीच टिकट फाइनल हो जाएगा। कहा कि इस सीट पर हमारी जीत निश्चित है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट कैसरगंज में पांचवें चरण में वोटिंग है। यहां 26 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। 27 से 29 अप्रैल के बीच भाजपा हाईकमान से टिकट फाइनल होगा। ये दावा किया है भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने। कैसरगंज संसदीय सीट पर करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परसपुर में चुनाव प्रबंधन बैठक के दौरान मंगलवार को भाजपा सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया। कहा कि इस सीट पर भाजपा के साथ-साथ हमारी जीत निश्चित है। यदि पार्टी को कोई संशय होता तो एक महीने पहले ही टिकट फाइनल कर देती।
प्रत्याशियों की पहली सूची आने से लेकर अब तक करीब 52 दिन बीत चुके हैं, ये दो महीना चुनाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण था, लेकिन भाजपा ही नहीं बल्कि विपक्ष भी प्रत्याशी चयन में पीछे है। हमारी चाल देखकर इंडी गठबंधन भी प्रत्याशी तय करेगा। वह चाहे जितना कदम बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन हमसे पीछे ही रहेंगे।
उन्होंने श्रीरामचरित मानस की चौपाई - ''होइहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा'' का भावार्थ भी समझाया। वही होगा जो ईश्वर से निर्धारित कर रखा है, मुझे ईश्वर के निर्णय पर पूरा भरोसा है, हर स्थिति में कल्याण ही होगा। सांसद ने कहा कि फिर से बता रहा हूं ध्यान से नोट कर लीजिए, आगामी 27 से 29 अप्रैल के बीच कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा की सूची जारी होगी। हमको चुनाव में मदद कीजिए, एक-एक कार्यकर्ता जुट जाए। जो रूठे हों उन्हें मना लीजिए, हर हाल में चुनाव जीतना है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, चेयरमैन वासुदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय, रामसुंदर पांडेय, संजीव सिंह, डॉ. एसपी सिंह, अजय शुक्ला, संदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जनमेजय सिंह, पिंकू सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, फौजदार सोनी, ऋचा पांडेय, विनोद पांडेय, ओपी दूबे व अशोक सिंह आदि रहे।
कई दिनों बाद विधायक अजय ने साझा किया मंच
कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट को लेकर मजबूत दावेदारी जताते आ रहे करनैलगंज के विधायक अजय सिंह ने काफी दिनों बाद मंगलवार को सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ मंच साझा किया। टिकट की रस्साकशी के बीच गोंडा, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पैरोकारी में अजय सिंह के साथ-साथ तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय का भी नाम चर्चा में बना हुआ है। सांसद के साथ-साथ दोनों विधायकों के समर्थकों के अपने-अपने दावे हैं। नगर पंचायत परसपुर में एक निजी मैरिज लॉन में आयोजित बैठक में कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने कहा कि इस बार कैसरगंज लोकसभा से भाजपा पांच लाख रिकार्ड वोटों से जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

Trending Videos
चर्चा में बनी रही विधायकों से दूरी, तीसरे बगलगीर
अप्रैल माह में मिनट-टू-मिनट प्रोटोकॉल और कार्यक्रम जारी कर चुनाव प्रचार को गति देने निकले बृजभूषण से दोनों विधायकों ने तरबगंज और करनैलगंज विधानसभा क्षेत्रों में दूरी बनाये रखी। हालांकि, कटराबाजार विधायक बावन सिंह भी बीच में एकाएक वरिष्ठता क्रम के चलते टिकट के दावेदारों में शुमार हो गये। लेकिन कुछ दिनों बाद कटराबाजार विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण व स्वागत कार्यक्रम में वह सांसद के बगलगीर बने रहे। विधायक बावन सिंह ने उम्र का हवाला देते हुए खुद को रेस से बाहर बता दिया था, लेकिन सियासी जानकारों की मानें तो उन्हाेंने बड़े-बड़ाें के मामले में खुद ही हथियार डालना उचित समझा। हालांकि, तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय इस बीच किसी कार्यक्रम या जनसंपर्क में उनके साथ दिखाई नहीं पड़े।