{"_id":"5bdeb613bdec224291205462","slug":"bridge-killed-for-dowry-in-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 लाख रुपए और 36 इंच टीवी के लिए कर दी नवविवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 लाख रुपए और 36 इंच टीवी के लिए कर दी नवविवाहिता की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद के हैदरगंज बाजार कस्बे में दहेज के लिए एक नव विवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे के आसपास घटित हुई।
विज्ञापन
बाजार वासियों का कहना है कि शनिवार रात से ही परिवार में झगड़ा हो रहा था। दहेज को लेकर परिवारीजनो ने नव विवाहिता को जमकर मारा-पीटा तथा सुबह उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
आज सुबह करीब 6 बजे इसकी सूचना विवाहिता के पिता को दी गई।
बताते चले कि हैदरगंज बाजार निवासी प्रेमप्रकाश अग्रहरि पुत्र भैयाराम की शादी आठ महीने पूर्व 12 मार्च को संध्या देवी पुत्री केदारनाथ निवासी फंतेहपुर मोहीबपुर थाना जलालपुर अम्बेडकरनगर के साथ हुई थी।
विज्ञापन
मौत की सूचना पाकर नव विवाहिता संध्या के पिता हैदरगंज पहुंचे। यहां उन्होंने परिवारवालों पर बेटी की हत्या का अरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दहेज के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। शादी के बाद से ही दो लाख रुपये व 36 इंच एलईडी टीवी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न किए जाने पर मेरी बेटी संध्या की हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल हैदरगंज राम आसरे यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत नवविवाहिता के पिता केदारनाथ के द्वारा दामाद प्रेम प्रकाश, ससुर भैयाराम, सास रामकली, जेठ जय प्रकाश के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर हैदरगंज थाने में दी गई है।
नायब तहसीलदार बीकापुर गजानन दूबे ने घटना स्थल पर पहुंच कर मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किया। कोतवाल हैदरगंज राम आसरे यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।