फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bridge killed for dowry in faizabad

2 लाख रुपए और 36 इंच टीवी के लिए कर दी नवविवाहिता की हत्या

Sun, 04 Nov 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Nov 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
bridge killed for dowry in faizabad
हत्या

फैजाबाद के हैदरगंज बाजार कस्बे में दहेज के लिए एक नव विवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे के आसपास घटित हुई। 

विज्ञापन


बाजार वासियों का कहना है कि शनिवार रात से ही परिवार में झगड़ा हो रहा था। दहेज को लेकर परिवारीजनो ने नव विवाहिता को जमकर मारा-पीटा तथा सुबह उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन

आज सुबह करीब  6 बजे इसकी सूचना विवाहिता के पिता को दी गई।

बताते चले कि हैदरगंज बाजार निवासी प्रेमप्रकाश अग्रहरि पुत्र भैयाराम की शादी आठ महीने पूर्व 12 मार्च को संध्या देवी पुत्री केदारनाथ निवासी फंतेहपुर मोहीबपुर थाना जलालपुर अम्बेडकरनगर के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना पाकर नव विवाहिता संध्या के पिता हैदरगंज पहुंचे। यहां उन्होंने परिवारवालों पर बेटी की हत्या का अरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दहेज के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। शादी के बाद से ही दो लाख रुपये व 36 इंच एलईडी टीवी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न किए जाने पर मेरी बेटी संध्या की हत्या कर दी गई।


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल हैदरगंज राम आसरे यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत नवविवाहिता के पिता केदारनाथ के द्वारा दामाद प्रेम प्रकाश, ससुर भैयाराम, सास रामकली, जेठ जय प्रकाश के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर हैदरगंज थाने में दी गई है।

नायब तहसीलदार बीकापुर गजानन दूबे ने घटना स्थल पर पहुंच कर मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किया। कोतवाल हैदरगंज राम आसरे यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed