लखनऊः सेतु निगम के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में पड़ा मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में हजरतगंज के सिकंदरनगर में किराए के मकान में रहने वाले सेतु निगम के कर्मचारी नंद लाल (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार को कमरे में पड़ा था। मकान मालिक ने मड़ियांव में रहने वाले बेटे को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात को वह शराब के नशे में था।
इसकी सूचना मकान मालिक ने बेटे को दी थी लेकिन वह पिता की हरकतों से परेशान था। इसलिए नहीं आया। सुबह उसे पिता की मौत की सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक, मूलरूप से सीतापुर के शिवथाना निवासी नंदलाल सेतु निगम कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात था।
वह लक्ष्मण मेला पार्क स्थित सिकंदरनगर में किराए के मकान में रहते थे। जबकि उसकी पत्नी लल्ली देवी बेटा पुनीत वर्मा, सुनील और विनीत मड़ियांव के प्रीतम नगर में अपने मकान में रहते थे। बेटे सुनील के मुताबिक पिता शराब के लती थी। जिसके चलते वह अलग रहते थे और शनिवार व रविवार को घर आते थे। मंगलवार सुबह मकान मालिक ने हजरतगंज पुलिस को सूचना दी कि नंद लाल का शव कमरे में जमीन पर पड़ा है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना पर लीला चौकी इंचार्ज राहुल सोनकर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर बेटा सुनील भी मौके पर आ गया। मकान मालिक ने बताया कि सोमवार रात नंद लाल शराब के नशे में थे। उनकी हालत देख कर रात में बेटे सुनील को फोन भी किया लेकिन बेटे ने सुबह आने की कहा।
पुलिस का कहना है कि नंद लाल की मौत ज्यादा शराब पीने के चलते हुई है। फिर भी मौत का कारण जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।