फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bride and groom looted on national highway sitapur

दूल्हा-दुल्हन सहित बारातियों को बनाया बंधक, लाखों की लूट

Sun, 05 Jun 2016 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Sun, 05 Jun 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
bride and groom looted on national highway sitapur
कोतवाली श‌िकायत दर्ज कराने पहुंचे पीड़‌ित - फोटो : amar ujala
निकाह से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन और बारातियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने 17 हजार रुपये नकद और सात लाख के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन


घटना सीतापुर-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे के कुसैला मोड़ पर हुई। जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर के रहने वाले मोहम्मद रफीक के बेटे जीशान का निकाह मोहल्ला कर्बी की रहने वाली शाइस्ता के संग तय हुआ।

गुरुवार को दोनों पक्ष के आठ लोग निकाह के लिए बाराबंकी के देवां शरीफ में अपने वाहनों से इकट्ठे हुए। देवां शरीफ में दूल्हे मोहम्मद जीशान व दूल्हन शाइस्ता के निकाह की रस्में निभाई गईं। गुरुवार रात करीब ग्यारह बजे दोनों पक्षों के लोग वाहनों पर सवार होकर देवां शरीफ से शाहजहांपुर के लिए निकले।
विज्ञापन


दूल्हा जीशना, दुल्हन शाइस्ता, उनके दोस्त और भांजे-भतीजे सहित कुल आठ लोग गाड़ी में थे। पीड़ितों ने बताया, रात को करीब एक बजे दूल्हे की गाड़ी महोली कोतवाली इलाके के कॉटरगंज पहुंची, तभी पीछे से आई एक सशस्त्र बदमाशों की कार ने उनकी ओवर टेक आगे गाड़ी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुपट्टे, शर्ट और साड़ी से बांधे हाथ-पैर

bride and groom looted on national highway sitapur
इस गाड़ी में सवार थे बाराती - फोटो : amar ujala
बाद में कार से उतरे तीन सशस्त्र बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी रुकवा ली और उसमें सवार हो गए। ड्राइवर की कनपटी पर असलहा रखा और उसे कुसैला मोड़ के दहिने नेकपुर मार्ग पर पांच सौ मीटर दूर ले गए। 

वहां पर उन्होंने गाड़ी रुकवाने के बाद सभी को दुपटटा, साड़ी व शर्ट से बंधक बना लिया और 7 हजार नकदी, 7 लाख के जेवरात, लूट गए। इसके अलावा मोबाइल भी लूट ले गए। 
किसी तरह दूल्हे जीशान ने खुद को बंधन से मुक्त किया। 

फिर उसने एक-एक करके सभी के हाथ पैर खोले। सभी पैदल हाइवे की ओर बढ़ रहे थे। तभी कुछ दूर पर उनके मोबाइल रास्ते में पड़े मिले। इस पर दूल्हे ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed