फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bribe-taking Lekhpal suspended

Lucknow News: रिश्वत लेने वाला लेखपाल निलंबित

Thu, 04 Jun 2026 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Jun 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Bribe-taking Lekhpal suspended
भेलसर। रुदौली तहसील में लेखपाल दीपचंद यादव की पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी के बाद निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम रुदाैली संतोष कुमार ने आरोपी लेखपाल के निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता देवी प्रसाद लोधी ने आरोप लगाया कि एसडीएम कोर्ट ने 27 अप्रैल को कुर्रा विभाजन की रिपोर्ट मांगी थी। इसी रिपोर्ट को लगाने और पैमाइश कराने के लिए दीपचंद यादव रिश्वत मांग रहे थे। लोधी का कहना है कि पहले भी धन लिया गया था। लेकिन कार्य पूरा नहीं हुआ और बाद में अतिरिक्त धन की मांग की गई। लोगों का मानना है कि यह केवल एक ट्रैप कार्रवाई नहीं है। यह राजस्व व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार की पुष्टि है।
विज्ञापन



पुरानी घटनाओं का सिलसिला

रुदौली तहसील में यह पहला मामला नहीं है। फरवरी 2024 में लेखपाल शिवकुमार पांडेय को छह हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले सैमसी क्षेत्र में लेखपाल सत्यनारायण तिवारी का पांच हजार रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उन्हें निलंबित किया गया। एक अन्य लेखपाल कुलदीप श्रीवास्तव भी दस हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े जा चुके हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले बताते हैं कि कार्रवाई के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





किसान ने किया था आत्मदाह का प्रयास

करीब तीन माह पहले किसान शत्रोहन यादव ने आत्मदाह का प्रयास किया था। उन्होंने गलत रिपोर्टों और न्याय न मिलने का आरोप लगाया था। ताजा गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों में चर्चा है कि उन आरोपों की जांच हुई थी या नहीं। लोगों का मानना है कि यह समस्या केवल कुछ कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। अब प्रशासन से पूरे तंत्र की गहन जांच और सुधारात्मक कदम उठाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed