फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Breaking the shackles of age, they held the thread of skill, grandparents also attended the workshop started at SNA along with the children

Lucknow News: उम्र का बंधन तोड़ थामी हुनर की डोर, एसएनए में शुरू हुई कार्यशाला में बच्चों के साथ दादा-दादी भी पहुंचे

Wed, 28 May 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Breaking the shackles of age, they held the thread of skill, grandparents also attended the workshop started at SNA along with the children
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से परिसर में मंगलवार से 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रस्तुतिपरक कार्यशाला की शुरुआत हुई। गायन, वादन, नृत्य और अभिनय सीखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी पहुंचे। इनमें बच्चों व युवाओं से ज्यादा प्रौढ़ और बुजुर्गों की संख्या थी। पहले दिन ही इनमें गजब का उत्साह देखकर लगा कि वाकई अगर जीवन में उल्लास और जुनून बरकरार है तो उम्र सिर्फ एक नंबर है।
विज्ञापन

पहले दिन एसएनए के निदेशक डॉ. शोभित नाहर ने संत गाडगे प्रेक्षागृह में कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्रशिक्षणार्थियों का उनके गुरुओं से परिचय कराया गया। इस मौके पर संगीत निर्देशक केवल कुमार, गुलशन भारती, पवन तिवारी, शैलजा व अमिताभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। डॉ. नाहर ने बताया कि कार्यशाला में गायन, वादन व नृत्य के साथ ही नाटक, नाट्य लेखन, कठपुतली निर्माण, उद्घोषक और फोटोग्राफी का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


कथक के लिए सबसे ज्यादा उत्साह
कार्यशाला में सबसे ज्यादा उत्साह कथक सीखने को लेकर दिखा। इसमें सौ से ज्यादा प्रतिभागियों ने फॉर्म भरे, जबकि शास्त्रीय व उप शास्त्रीय गायन में 30-30, लोकगीत में 35, तबला में 20, नाटक में करीब 40, एंकरिंग में 15 व फोटोग्राफी में 15 लोगों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1- कैनाल कॉलोनी उदयगंज निवासी 59 वर्षीय अर्चना गुप्ता ने एक साथ तबला, उपशास्त्रीय गायन व एंकरिंग में प्रवेश लिया है। बताया, दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटे सोहम ने भी यहां तबला सीखने के लिए प्रवेश लिया है।

2- निशातगंज स्थित न्यू हैदराबाद निवासी 60 वर्षीय मोहिनी शुक्ला ने लोकगीत में प्रवेश लिया है। वे एकेपी इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। बोलीं- मेरा बेटा, बहू और पोता बंगलूरू में हैं।
3- भातखंडे विवि से सेवानिवृत्त शिक्षिका मनु राय ने अपनी बहू मालविका शरद के साथ प्रवेश लिया है। मनु लोकगीत सीख रही हैं तो उनकी बहू कथक।
4- केकेसी कॉलेज में अंग्रेजी के शिक्षक प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने शास्त्रीय संगीत सीखने के लिए प्रवेश लिया है।
5- विद्यांत कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर श्रवण गुप्ता ने अपनी बेटी सान्वी के साथ कार्यशाला में संगीत सीखने के लिए प्रवेश लिया।
6- देवा रोड स्थित दयाल फॉर्म के पास रहने वाली 54 वर्षीय शिखा दुबे ने बताया कि उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और वे लोक संगीत सीखने यहां आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed