{"_id":"5bfe817cbdec22413f5d9c34","slug":"break-jaam-in-shaheed-express-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद एक्सप्रेस की पांच बोगियों की ब्रेक जाम, धुंआ निकलने से यात्रियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद एक्सप्रेस की पांच बोगियों की ब्रेक जाम, धुंआ निकलने से यात्रियों में हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Updated Wed, 28 Nov 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा के करनैलगंज में बुधवार को रेलवे स्टेशन से होकर गुजर रही शहीद एक्सप्रेस की पांच बोगियों का ब्रेक अचानक जाम हो गया। जिससे तेज धुंआ निकलने लगा। यह देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर ड्राइवर व पॉइंट मैन वैभव तिवारी ने मिलकर ब्रेक में आई दिक्कत को दूर किया। घटना की सूचना सहायक स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को दी।
ब्रेक में आई दिक्कत के चलते शहीद एक्सप्रेस आधा घंटा करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन गोंडा जा रही थी। गाड़ी के रवाना होने के बाद रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन