फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bravery award to women in women day

अगर आपके पास हैं ये योग्यताएं तो आपको मिलेगा वीरता पुरस्कार

Wed, 10 Feb 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Feb 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
bravery award to women in women day

प्रदेश सरकार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीरता और साहस के क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाली महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी।

विज्ञापन


यह पुरस्कार वीरता के साथ ही खेल में भी विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली 20 महिलाओं को दिया जाएगा। सूबे में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिला ग्राम प्रधानों को भी यह पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव महिला कल्याण रेणुका कुमार ने सभी विभागों के प्रमुख सचिव व डीएम से युवतियों के नाम भेजने के लिए कहा है। चयनित महिला को एक-एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पात्रता

bravery award to women in women day

अवार्ड पाने के ल‌िए योग्यताएं
-युवती उत्तर प्रदेश की मूल निवासी हो
-सरकारी अथवा गैर सरकारी कर्मी को मिल सकता है पुरस्कार
-पहली जनवरी, 2016 को न्यूनतम 10 वर्ष की आयु पूरी हो
-मरणोपरांत मिल सकता है पुरस्कार
-उत्पीड़न एवं अत्याचार को रोकने के लिए आवाज उठाई हो
-दैवीय आपदा के समय सूझबूझ से समुदाय की रक्षा की हो

आठ मार्च को सूबे की एसिड पीड़िताओं को भी राहत के चेक बांटे जाएंगे। इन्हें तीन से पांच लाख रुपये तक के चेक मिलेंगे। महिला कल्याण विभाग ने इसकी भी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन्हें चेक वितरित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed