फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brave women made caught four female thives

राजकुमारी की दिलेरी से पकड़ी गईं चार लुटेरी महिलाएं

Sat, 22 Oct 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Brave women made caught four female thives
राजकुमारी ने हिम्मत और बहादुरी का परिचय देते हुए जहां अपनी चेन लुटने से बचाई वहीं, चार लुटेरी महिलाओं को पकड़वा भी दिया। हालांकि, राजकुमारी ने तहरीर नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने शांति भंग में चारों महिलाओं गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से प्रतापगढ़ के लालगंज के रहने वाले दयाशंकर एल्डिको में मकान बनवा रहे हैं। पत्नी राजकुमारी भी उनके साथ यहीं रह रहीं हैं। राजकुमारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 12 बजे पति के साथ वह प्रतापगढ़ के लिए निकली थीं।
विज्ञापन

पीजीआई थानाक्षेत्र के उतरेठिया चौराहे पर पति पहले बस पर चढ़ गए। इसके बाद उन्होंने बस की सीढ़ी पर पैर रखे ही थे कि चार बंजारन महिलाएं धक्का-मुक्की कर चढ़ने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विरोध किया तो चारों ने उन्हें घेर लिया और चेन लूटने की कोशिश की। इस पर राजकुमारी ने पूरी ताकत लगाकर महिलाओं को धक्का दिया। इससे चेन लूटने में असफल हुईं महिलाएं जान बचाकर भागने लगीं।

दौड़ाकर एक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
चारों को भागते देख राजकुमारी बस से उतरीं और पीछा कर एक महिला को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी महिला को सूचना पर पहुंचे एल्डिको चौकी प्रभारी अनुज सिंह के हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी के मुताबिक, कुछ देर बाद ही तीन और महिलाओं को पकड़ लिया गया। इनमें नीतू, उर्मिला और सीकू हैं। सभी चारबाग में रहती हैं और पूरे शहर में घूमकर भीख मांगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed