फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brand UP will be promoted on 5 airports on country.

UP News: यूपी के बाहर पांच बड़े एयरपोर्ट पर होगा 'ब्रांड यूपी' का प्रमोशन, शुरू की गई प्रक्रिया

Wed, 28 Aug 2024 05:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Aug 2024 05:28 PM IST
सार

देश के विभिन्न एयरपोर्ट पर टूरिज्म के लिहाज से 'मोस्ट फेवर्ड डेस्टिनेशन' के तौर पर उत्तर प्रदेश की ब्रांडिंग की योजना को जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। दिल्ली व मुंबई के इंटरनेशनल अराइवल व डिपार्चर टर्मिनल समेत डोमेस्टिक टर्मिनल पर भी बड़े स्तर पर यूपी के टूरिज्म सेक्टर को प्रमोट करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Brand UP will be promoted on 5 airports on country.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को टूरिज्म के लिहाज से देश के मोस्ट फेवर्ड डेस्टिनेशन के तौर पर प्रोजेक्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल, एयरपोर्ट व मेजर फुटफॉल वाले डेस्टिनेशंस पर पहले से ही उत्तर प्रदेश के टूरिस्ट डेस्टिनेशंस को शोकेस किया ही जा रहा है, मगर अब इसे देश के अन्य बड़े एयरपोर्ट पर भी शोकेस करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


सीएम योगी के विजन अनुसार, शुरुआत में अभी देश के 5 बड़े एयरपोर्ट पर ब्रांड यूपी के प्रमोशन की तैयारी की गई है जिसे आगे अन्य एयरपोर्ट पर भी सुविधा के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। योजना के अंतर्गत दिल्ली व मुंबई के इंटरनेशनल व डोमेस्टिक टर्मिनल के अराइवल व डिपार्चर सेक्शन समेत एयरपोर्ट के विभिन्न चिह्नित क्षेत्रों में बड़े डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से ब्रांड यूपी को प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बॉर्डर पर तैनात अग्निवीर की संदिग्ध हालात में मौत, भाई बोला- कल ही बात हुई तब तो ठीक था
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की तो उम्रकैद तक की सजा, डिजिटल मीडिया नीति मंजूर


यहां उत्तर प्रदेश के विभिन्न टूरिस्ट डेस्टिनेशन और उत्तर प्रदेश के टूरिज्म परिदृश्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार, कोलकाता, कोयंबटूर व इंदौर के विभिन्न टर्मिनल पर भी ब्रांड यूपी के प्रमोशन को तरजीह दी जाएगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा इस प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए इसे जल्द अमलीजामा पहनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

प्रमुख पर्यटक आकर्षण बनाने की रणनीतिक योजना का हिस्सा है मौजूदा पहल
उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध और विविध संस्कृति के साथ कई आयोजनों और त्योहारों के लिए भी देश व दुनिया में प्रसिद्ध है। ऐसे में, ब्रांडिंग इनीशिएटिव्स के माध्यम से, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग जीवंत शहरों, आकर्षणों, प्रकृति, वन्य जीवन, एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशंस, भोजन, विरासत, धर्म और संस्कृति का प्रमोशन कर प्रदेश को भारत में एक पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश में पर्यटन उद्योग का राज्य की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान है। 

प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूप से रोजगार सृजन में पर्यटन का योगदान राज्य के लिए अत्यधिक महत्व रखता है। यह प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर्यटन क्षेत्र के महत्व को अच्छे से समझती है और इसी कारण उसने पहले ही पर्यटन को प्राथमिकता वाले क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया है। ऐसे में, सीएम योगी के विजन अनुसार इस क्षेत्र की अनंत संभावनाओं की पहचानकर राज्य को एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बनाने के लिए रणनीतिक और संगठित प्रयास के तौर पर इस पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है।


विभिन्न प्रकार के डिस्प्ले सिस्टम से होगा प्रमोशन
सीएम योगी के विजन अनुसार, दिल्ली के टी3 डोमेस्टिक अराइवल व डोमेस्टिक डिपार्चर  पर विभिन्न प्रकार के 60―60 डिस्प्ले सिस्टम, टी3 के इंटरनेशनल अराइवल व डिपार्चर पर विभिन्न प्रकार के 40 व 25 डिस्प्ले सिस्टम, दिल्ली के टी2 डोमेस्टिक अराइवल व डिपार्चर पर 28 डिस्प्ले सिस्टम तथा टी1 के डोमेस्टिक डिपार्चर पर 32 डिस्प्ले सिस्टम का संचालन किया जाएगा।

इसी प्रकार, कोलकाता के एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक अराइवल टर्मिनल पर 15 डिस्प्ले सिस्टम तथा डिपार्चर समेत विभिन्न चिह्नित क्षेत्रों पर 58 स्क्रीन्स का संचालन किया जाएगा। कोयंबटूर के अराइवल, बैगेज क्लेम, डिपार्चर, एसएचए हॉल व फर्स्ट फ्लोर पर कुल 20 डिस्प्ले सिस्टम की स्थापना व संचालन का कार्य होगा। जबकि, इंदौर एयरपोर्ट के डिपार्चर व अराइवल, बस गेट व रेंटल एरिया में 36 डिस्प्ले स्क्रीन्स की स्थापना व संचालन होगा।

इसी प्रकार, मुंबई के टी2 के डोमेस्टिक व इंटरनेशनल अराइवल टर्मिनल पर 56, डोमेस्टिक डिपार्चर पर 58 तथा इंटरनेशनल डिपार्चर टर्मिनल्स पर 40 डिस्प्ले सिस्टम की स्थापना व संचालन प्रक्रिया के जरिए ब्रांड यूपी को प्रमोट किया जाएगा। इन सभी कार्यों को एजेंसी के माध्यम से पूरा किया जाएगा जिसकी नियुक्ति व कार्यावंटन की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed