फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brajesh pathak won on cantt seat

ब्रजेश पाठक ने 20वें राउंड तक लगातार बनाए रखी बढ़त

Fri, 11 Mar 2022 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:49 AM IST
विज्ञापन
brajesh pathak won on cantt seat
कैंट विधानसभा सीट की लड़ाई एकतरफा मानी जा रही थी। लेकिन जब गुरुवार सुबह रमाबाई अम्बेडकर प्रेरणा स्थल पर वोटों की गिनती शुरू हुई तो 20वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक आगे रहे। लेकिन जैसे ही 21वें राउंड में सपा प्रत्याशी केवोटों की संख्या बढ़ी तो भाजपा कार्यकर्ताओं की खुशी कुछ कम हुई। हालांकि, 27वें राउंड तक भाजपा की जीत सुनिश्चित हो गई और ब्रजेश पाठक ने 39,512 वोटों से सपा प्रत्याशी को हराया।
विज्ञापन

मतगणना केंद्र पर गुरुवार को वोटों की गिनती केसाथ कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चढ़ता उतरता नजर आया। दोनों पार्टियों के पंडालों में बैठे कार्यकर्ता हर चक्र के बाद रिएक्शन देते दिखे। पहले चक्रसे लेकर 20वें चक्र तक भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक ही आगे रहे। इससे सपा कार्यकर्ता कुछ मायूस से हो गए। पर, जैसे ही 21वें राउंड के वोटों की उद्घोषणा हुई तो सपाइयों के चेहरे खिल उठे। हालांकि, सपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह को मिलने वाले वोटों की संख्या भाजपा प्रत्याशी से बहुत अधिक नहीं थी। यह मामूली मार्जिन ही था। 21वें के अलावा 22वें, 25वें, 26वें व 27वें राउंड में सपा प्रत्याशी आगे रहे। पर, कार्यकर्ताओं केचेहरों पर खुशी व मायूसी के भावों का संगम लाजवाब था। चीकट गर्मी के बीच उनका उत्साह कहीं से भी कम नजर नहीं आया। 27वें राउंड की अंतिम गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक ने जीत दर्ज करा ली।
विज्ञापन

जबकि दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह राजू गांधी रहे। ब्रजेश पाठक को कुल 1,08,147 मत मिले, जिसमें ईवीएम से 1,07,547 तथा डाक मतपत्र से 600 वोट मिले। ऐसे ही निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र सिंह को कुल 68,635 वोट मिले। इसमें डाक मतपत्र 683 तथा मशीन केवोट 67,952 थे। बसपा के अनिल यादव को कुल 10,426 वोट तथा कांग्रेस के दिलप्रीत सिंह डीपी को महज 6,510 वोट मिले। वहीं कैंट विधानसभा में कुल 1,96,499 वोट पड़े, जिसमें 1,95,003 मशीन से तथा 1,496 डाक से पड़े वोट शामिल हैं। 1,217 वोट नोटा को मिले तथा 117 खारिज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसको कितने वोट मिले
प्रत्याशी पार्टी वोट मिले
ब्रजेश पाठक भाजपा 108147
सुरेंद्र सिंह समाजवादी पार्टी 68635
अनिल पांडेय बसपा 10426
दिलप्रीत सिंह डीपी कांग्रेस 6510
20वें राउंड के बाद पैदा हुआ रोमांच
वैसे तो कैंट विधानसभा भाजपा की सुरक्षित सीटों में मानी जाती है। लिहाजा सुबह से ही लड़ाई एकतरफा लग रही थी, यह बीसवें राउंड तक चली। लेकिन इसके बाद रोमांच बढ़ा। जब सपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने भाजपा के ब्रजेश पाठक से अधिक वोट हासिल की। अगले चार पांच राउंडों में उन्होंने अधिक वोट हासिल कर रोमांच को बढ़ाया। लेकिन वोटों की कुल गिनती पूरी होने के बाद ब्रजेश पाठक ने बाजी मार ली।

मैं इस जनादेश का सम्मान करता हूं। बड़े पैमाने पर विधानसभा में विकास कार्यों को कर इसे मॉडल विधानसभा बनाऊंगा तथा पूरे प्रदेश में भाजपा को जनता ने जो प्यार व समर्थन दिया है, उसका ऋणी रहूंगा। बहुत-बहुत धन्यवाद।
- ब्रजेश पाठक, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed