फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brajesh Pathak speaks on jail for Azam Khan.

UP News: आजम खां को सजा सुनाए जाने पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश बोले- अनर्गल बयानबाजी करने वाले सीख लेंगे

Fri, 28 Oct 2022 09:35 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 28 Oct 2022 09:35 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा नेता आजम खां को तीन साल की सजा सुनाए जाने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये निर्णय अनर्गल बयानबाजी करने वालों के लिए सीख होगा।

विज्ञापन
Brajesh Pathak speaks on jail for Azam Khan.
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हेट स्पीच मामले में सपा विधायक आजम खां को तीन साल की सजा सुनाए जाने के न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि कोर्ट के आदेश से सीख लेकर भविष्य में आजम जैसे लोग अनर्गल भाषा का उपयोग संभ्रांतजन के खिलाफ नहीं कर पाएंगे। समाज में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो सिर्फ द्वेष फैलाने का काम करते हैं। ऐसे लोग कई बार कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाते हैं। न्यायालय ने जो आदेश जारी किया है, उसका इंतजार प्रदेश की जनता काफी समय से कर रही थी। किसी भी व्यक्ति को दूसरे की भावनाएं भड़काने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed