फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brajesh Pathak said, the bank accounts of the contractors wearing red cap should be seen

Lucknow News : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, लाल टोपी लगाकर ठेकेदारी करने वालों के बैंक एकाउंट देखे जाएं

Thu, 23 Feb 2023 06:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Feb 2023 06:55 PM IST
सार

विधान परिषद में प्रश्न प्रहर के दौरान सपा सदस्यों ने वॉकआउट किया। वे मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तियों में आरक्षण का पालन न करने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि, ब्रजेश पाठक ने मुख्य विपक्षी दल के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बिना नियमावली के भर्ती सपा शासन में ही होती थीं।

विज्ञापन
Brajesh Pathak said, the bank accounts of the contractors wearing red cap should be seen
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोहिया, राजनारायण, जनेश्वर मिश्र जैसे लोग सच्चे समाजवादी थे जो जब दुनिया से गए तो उनके पास फटी धोती तक नहीं  थी। आज जो समाजवादी दिख रहे हैं ये नकली हैं। लाल टोपी लगाकर ठेकेदारी करने वालों के बैंक एकाउंट देखे जाएं कि आखिर दस रुपये से खाता खोलकर उन खातों में करोड़ों रुपये कहां से आ गए। पाठक गुरुवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में बोल रहे थे।

विज्ञापन


ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार के दौरान बुंदेलखंड में ट्रेन से पानी पहुंचाया गया था पर आज वहां हर घर पानी दिया जा रहा है। 26900 मेगावाट विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन प्रदेश को की जा रही है। 30462  मेगावाट प्रतिदिन की हमारी क्षमता है। उन्होंने सपाइयों पर निशाना साधा कि सपा महिला, एससी, एसटी, पिछड़ों आदि सभी की विरोधी है। कानून व्यवस्था में 16 हजार से अधिक मुकदमे एंटी रोमियो स्क्वाड ने दर्ज कराए। उन्होंने बिना नाम लिए अखिलेश पर निशाना साधा। कहा, सुना था कि बिना राजपाट के राजा डिस्टर्ब हो जाता है। आज देख भी लिया।
विज्ञापन


...बदनाम चाचा हुए और माल कोई ओर ले गया
ब्रजेश ने कई बार इशारों इशारों में शिवपाल यादव के बहाने सपा पर तंज कसे। कहा कि सरकार आ रही है कहकर ऐसा भ्रम फैलाया कि कई लोग ठगे गए। चाचा के दिल से पूछिए। वहां ऐसा समाजवाद है कि चाचा का ही पत्ता साफ हो गया। ये मेरे परिवार के हैं। मैं इनकी पीड़ा समझता हूं। चाचा बदनाम हुआ और माल कोई और ही ले गया। मैनपुरी समेत आसपास के सभी जिलों में डिप्टी सीएम बने घूमते थे। कहते थे कि कोई काम हो तो बताना। हमने शुचिता से काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


...खाओ विद्या कसम
ब्रजेश ने अलग अंदाज में ही सदन में बात की। कहा सपा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था की ?स्थिति यह थी कि एक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर डाल  एक कार सीएम कार्यालय में जा घुसी। उसमें कभी कोई कार्रवाई ही नहीं की गई। इस पर सपाइयों ने हंगामा किया तो ब्रजेश फाइल हाथ में लेकर सपाइयों से मुखातिब हो गए और बोले, खाओ विद्या कसम कि यह झूठ है। इस पर सदन में ठहाका लग गया।

मेडिकल कॉलेजों में भर्तियों में आरक्षण का पालन न करने का आरोप

विधान परिषद में प्रश्न प्रहर के दौरान सपा सदस्यों ने वॉकआउट किया। वे मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तियों में आरक्षण का पालन न करने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य विपक्षी दल के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बिना नियमावली के भर्ती सपा शासन में ही होती थीं।

सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया और नियमावली के बारे में जानकारी मांगी। चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह ने बताया कि ये नियुक्तियां सुसंगत नियमावली के अनुसार की जाती हैं। इस पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भर्तियों में एससी, एसटी और ओबीसी के हिस्से केपदों पर एक विशेष वर्ग के लोगों को तैनाती दा जी रही है। इसके बाद सपा के सभी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सदस्य सिर्फ अखबारों में छपने के लिए निराधार आरोप लगाते हैं। सच्चाई सुनना नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed