फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brainstorming for regional teams in BJP

BJP में क्षेत्रीय टीमों के लिए मंथन: बदले जा सकते हैं कई जिलाध्यक्ष, जल्द हो सकता है नई टीम का ऐलान

Sat, 20 May 2023 09:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 May 2023 09:08 PM IST
सार

निकाय चुनाव के बाद अब भाजपा में क्षेत्रीय टीमों के गठन की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही क्षेत्रीय टीमों की घोषणा की जाएगी। इसे लेकर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने मंथन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Brainstorming for regional teams in BJP
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

निकाय चुनाव के बाद अब भाजपा में क्षेत्रीय टीमों के गठन की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही क्षेत्रीय टीमों की घोषणा की जाएगी। इसे लेकर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने मंथन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

 

बता दें कि पार्टी के अवध, कानपुर, काशी, गोरखपुर, ब्रज और पश्चिम क्षेत्र के जिलाध्यक्ष की घोषणा 25 मार्च को की गई थी। क्षेत्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब उनकी नई टीम के गठन का सभी क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक क्षेत्रीय टीमों में फिलहाल आंशिक बदलाव किया जाएगा। सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए नए चेहरों को जगह दी जाएगी। 

विज्ञापन

 

कुछ जिलाध्यक्षों को क्षेत्र की टीम में जगह मिल सकती है। वहीं प्रदेश टीम में शामिल होने से वंचित रहे कुछ नेताओं को भी उनके क्षेत्र की टीम में जिम्मेदारी दी जा सकती है। नगर निकाय चुनाव में जिन इलाकों में पार्टी कमजोर रही है उन इलाकों के कुछ नेताओं को भी क्षेत्र की टीम में जगह मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूत्रों के मुताबिक काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल, अवध के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल अपनी नई टीम को लेकर क्षेत्र से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों से बात की है। उधर, पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि नगर निकाय चुनाव के फीड बैक के आधार पर कुछ जिलाध्यक्षों को भी हटाया जाएगा। करीब 20 से अधिक संगठनात्मक जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed