फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brahmos missile will be made in lucknow 15 thousand people will get employment in uttar pradesh defense industrial corridor

लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल: प्रोडक्शन सेंटर के लिए आवंटित होगी 200 एकड़ जमीन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 24 Aug 2021 10:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Aug 2021 10:22 PM IST
सार

ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ सुधीर कुमार मिश्रा ने यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी के साथ हुई बातचीत में बताया कि लखनऊ नोड में ब्रह्मोस प्रोडक्शन सेंटर की स्थापना के लिए 300 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

विज्ञापन
brahmos missile will be made in lucknow 15 thousand people will get employment in uttar pradesh defense industrial corridor
ब्रह्मोस मिसाइल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण किया जाएगा। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ सुधीर कुमार मिश्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मंगलवार को हुई मुलाकात में डिफेंस कॉरिडोर के लखनऊ नोड में ब्रह्मोस प्रोडक्शन सेंटर स्थापित करने के लिए 200 एकड़ जमीन आवंटित करने पर सहमति बनी। ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन शुरू होने के बाद यूपी रक्षा उत्पाद निर्माण का हब बनने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ेगा। ब्रह्मोस एयरोसपेस के सीईओ ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से भी मुलाकात की।

विज्ञापन


ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ सुधीर कुमार मिश्रा ने यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी के साथ हुई बातचीत में बताया कि लखनऊ नोड में ब्रह्मोस प्रोडक्शन सेंटर की स्थापना के लिए 300 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। ब्रह्मोस प्रोडक्शन सेंटर बनाने का कार्य जल्दी ही शुरू होगा। इन सेंटर में रिसर्च और डेवलपमेंट का कार्य भी होगा। 100 से अधिक ब्रह्मोस मिसाइल अगले तीन वर्षों में बनाए जाने की योजना है। ब्रह्मोस प्रोडक्शन सेंटर में उसमें करीब पांच सौ इंजीनियर तथा टेक्नीकल लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। इसके अलावा करीब पांच हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा और 10 हजार लोगों को इस प्रोडक्शन सेंटर से काम मिलेगा। अधिकारियों का मानना है कि ब्रह्मोस प्रोडक्शन सेंटर के चलते अब यूपी डिफेंस कॉरिडोर में डिफेंस सेक्टर में कार्य करने वाले कई अन्य नामी कंपनियां राज्य में आएंगी।
विज्ञापन


क्या है ब्रह्मोस
ब्रह्मोस एक कम दूरी की रैमजेट, सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल है। इसे पनडुब्बी से, पानी के जहाज से, विमान से या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। यह 10 मीटर की ऊँचाई पर उड़ान भर सकती है और रडार की पकड में नहीं आती। ब्रह्मोस अमेरिका की टॉम हॉक से लगभग दुगनी अधिक तेजी से वार कर सकती है। इसकी प्रहार क्षमता भी टॉम हॉक से अधिक है। रूस की एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया तथा भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने संयुक्त रूप से इसका विकास किया है। यह रूस की पी-800 ओंकिस क्रूज मिसाइल की प्रौद्योगिकी पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed