फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brahmin conference of BSP: Brahmin coordinators of 75 districts will participate in the closing program

बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन : समापन कार्यक्रम में 75 जिलों के ब्राह्मण कोआर्डिनेटर करेंगे शिरकत

Sun, 29 Aug 2021 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 29 Aug 2021 07:44 PM IST
सार

- बसपा सुप्रीमो मायावती होंगी सभी से रूबरू, लखनऊ यूनिट पर जिम्मेदारी
- प्रत्येक ब्राह्मण सम्मेलन में बनाया गया है एक एक कोर्डिनेटर
- केवल गोरखपुर क्षेत्र में बाकी रह गए हैं सम्मेलन
- चार सितंबर तक होगा जिलों में ब्राह्मण सम्मेलन का अंतिम चरण

विज्ञापन
Brahmin conference of BSP: Brahmin coordinators of 75 districts will participate in the closing program
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा के जिलों में चल रहे ब्राह्मण सम्मेलनों का समापन लखनऊ में सात सितंबर को होगा। इससे पूर्व जिलों में इन सम्मेलनों का अंतिम चरण 4 सितंबर तक पूरा कर दिया जाएगा। समापन सम्मेलन में सभी 75 जिलों के ब्राह्मण सम्मेलनों के कोआर्डिनेटरों को बुलाया जा रहा है। चूंकि इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती मौजूद रहेंगी तो इसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है।

विज्ञापन


23 जुलाई से बसपा ने पार्टी केराष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की अगुवाई  में प्रबुद्घ वर्ग विचार गोष्ठी यानी ब्राह्मण सम्मेलनों की शुरुआत अयोध्या से की थी। अब तक साठ से ज्यादा जिलों में सम्मेलन हो चुके हैं। गोंडा और बहराइच में 30 अगस्त को होने वाले सम्मेलनों से यह चरण समाप्प्त होगा। इसके बाद अंतिम चरण शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

 

दरअसल अभी गोरखपुर क्षेत्र के लगभग आठ जिलों में सम्मेलन होने बाकी हैं। चार सितंबर तक यहां भी सम्मेलन कर लिए जाएंगे। एक एक दिन में दो दो जिलों में सम्मेलन का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। सात सितंबर को लखनऊ में सभी चरणें का समापन होगा।  मॉल एवेन्यू लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय पर बसपा सुप्रीमो इस सम्मेलन को संबोधित करेंगी। कहा जा रहा कि इसी से मायावती वर्ष 2022 का चुनावी शंखनाद भी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल सभी 75 जिलों में बसपा ने ब्राह्मण सम्मेलनों के कोआर्डिनेटर बनाए हैं। इन सभी को लखनऊ के सम्मेलन में बुलाया जा रहा है। ये अपनी पूरी टीम के साथ यहां पहुंचेंगे। इसके अलावा लखनऊ यूनिट सम्मेलन कराएगी तो इस सम्मेलन में अच्छी खासी भीड़ रहेगी। बसपा अपने इन सम्मेलनों को लेकर खासी उत्साहित है। ऐसे में इस चरण के अंतिम सम्मेलन को भी जोरशोर से करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed