{"_id":"6827a558f03c12ce96036910","slug":"bp-and-sugar-tests-in-the-camp-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1207425-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शिविर में बीपी, शुगर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शिविर में बीपी, शुगर की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र के विष्णु नगर स्थित कॉलेज में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल की ओर से निशुल्क जांच शिविर लगवाया गया। इस दौरान ब्लड शुगर, बीएडी, बीपी, पीएफटी और एसपीओ की जांच की गई। डॉ. अनिल व उनकी टीम ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। मौके पर उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, प्रदेश महामंत्री रवीश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह व डॉ. अवधेश कुमार सिंह शामिल रहे।