फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy sent vulgar messages to girl from whatsapp in lucknow

वाट्सएप से भेजी अश्लील क्लिप फिर फोटो एडिट कर वायरल करने की दी धमकी

Mon, 29 May 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 May 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
boy sent vulgar messages to girl from whatsapp in lucknow
डेमो
लखनऊ में गोमतीनगर इलाके में एक शोहदे ने युवती को अश्लील क्ल‌िप और मैसेज भेजे फ‌िर उसके फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। घबराई युवती के भाई ने केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति ने एक युवती के मोबाइल पर वॉट्सएप से अश्लील मैसेज भेजे। इसके बाद अश्लील वीडियो क्लिप भेजने के साथ उसके फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


घबराई युवती ने अपने भाई को जानकारी दी। उसने मैसेज भेजने में इस्तेमाल मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है। एसओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शोहदे के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल मंगाया गया है। लोकेशन ट्रेस करके उसे पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में बंधक बनाकर की हैवानियत

boy sent vulgar messages to girl from whatsapp in lucknow
डेमो
वहीं आलमबाग में 16 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवकों ने अगवा किया और उन्नाव के जंगल में बंधक बनाकर दरिंदगी की। किशोरी के पिता ने महीने भर पहले एफआईआर दर्ज कराई थी।

इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी को जंगल से बरामद कर शनिवार देर रात आलमबाग बस अड्डे के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान उन्नाव के  धन्नीखेड़ा निवासी रामू रावत के रूप में हुई।

जबकि उसका साथी पप्पू फरार है। किशोरी ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे बेचने की तैयारी में थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि थानाक्षेत्र में झुग्गी बस्ती में रहने वाले परिवार के मुखिया ने महीनेभर पहले बेटी के अगवा होने की एफआईआर दर्ज कराई थी।

वहीं, किशोरी ने पुलिस को बताया कि वारदात वाले दिन दोपहर में अंजान युवक उससे मिला था। कड़ी धूप में उसे प्यास लग रही थी। उक्त युवक ने उसे पानी दिया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो वह जंगल में थी।

आरोप है कि दोनों ने महीने भर जंगल में बंधक बनाकर हैवानियत की। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई थी।शनिवार को आरोपी राम रावत को आलमबाग बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि फरार पप्पू के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed