{"_id":"5d0bcdc98ebc3e667f4c4fb2","slug":"boy-s-dead-body-found-in-dustbin-in-bahraich-case-accused-confess-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डस्टबिन में बालक के शव मिलने का मामला, आरोपी ने कुबूला गुनाह, किया था कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डस्टबिन में बालक के शव मिलने का मामला, आरोपी ने कुबूला गुनाह, किया था कुकर्म
Thu, 20 Jun 2019 11:52 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
पिता को दिलासा देती पुलिस
- फोटो : amar ujala
बहराइच के जरवल कस्बे निवासी व्यवसायी के पुत्र को अगवा कर गला घोंटकर हत्या करने के पूर्व आरोपी ने बालक के साथ कुकर्म किया था। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। उधर, घटना के मामले में पकड़े गए युवक ने भी अपना गुनाह कुबूल किया है। आरोपी का कहना है कि उसने बचने के लिए हत्या कर शव छिपा दिया था। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा निवासी किराना व्यवसायी के छह वर्षीय पुत्र को मंगलवार को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी। बालक का शव बुधवार को सुबह मोहल्ले में स्थित खंडहरनुमा मकान के पास डस्टबिन में मिला था। इसके बाद पुलिस ने कस्बा निवासी बबलू जायसवाल उर्फ अर्जुन जायसवाल को हिरासत में लिया था।

Trending Videos
शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। देर रात पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी बबलू ने घर के सामने खेल रहे बालक को अगवा कर उसके साथ कुकर्म किया और फिर बालक के शोर मचाने से डरकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह भी कुबूल किया है। उसे न्यायालय पर पेश कर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी के घर से लॉकेट और बैट-बाल बरामद
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गिरफ्तार बबलू से पूछताछ के बाद उसके घर की तलाशी ली गई तो उसके घर में बालक का लॉकेट और बैट-बाल बरामद हुआ। उसे भी सीज कर दिया गया।