युवक ने धर्म बदलकर की शादी तीन महीने बाद युवती को छोड़ा, फिर कहने लगा ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। लेकिन दो थानों की पुलिस उसे दौड़ाती रही। हालांकि, उच्चाधिकारियों के जानकारी में मामला आने के बाद ठाकुरगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अयोध्या की रहने वाली 20 साल की युवती राजधानी में तीन साल पहले आई थी। युवती नक्खास इलाके की एक कपडे़ की दुकान में काम करती है और ठाकुरगंज इलाके में किराए का मकान लेकर रहती है।
कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात कश्मीरी मोहल्ले के 22 साल के युवक से दुकान पर हुई। युवती के मुताबिक, पिछले साल सितंबर में शादी की बात पर युवक धर्म बदलने को तैयार हो गया। उसने अलीगंज स्थित आर्य-समाज मंदिर में जाकर तीन अक्तूबर 2019 को धर्म बदल लिया।
उसने अपने नाम के आगे अख्तर हटाकर आर्य दर्ज कर लिया। इसका प्रमाणपत्र भी आर्य समाज मंदिर से दिया गया। इसके बाद दोनों ने उसी दिन आर्य समाज मंदिर में ही प्रेम विवाह कर लिया। दोनों के विवाह संबंधी प्रमाण पत्र भी आर्य समाज मंदिर ने जारी कर दिया। शादी के बाद दोनों युवक के घर पहुंचे तो परिवारीजनों ने भगा दिया।
किराए के मकान में रहने लगे
युवती ने बताया कि 23 जनवरी को युवक दोस्तों संग घर पहुंचा। युवती को दोस्त संग कमरे में जाने को कहा। विरोध पर कहा कि उसे दोस्त और भाइयों संग रहना होगा। तलाक की धमकी दी। आरोप है कि युवक ने सऊदी में रहने वाले अपने भाई से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात कराई।
उसके भाई ने बात न मानने पर धमकी दी। युवक ने उसकी पिटाई की और चला गया। दो दिन तक तलाश करने के बाद युवक के ससुराल में होने की बात पता चली। युवती आरोपी युवक के पहुंची तो परिवारीजनों ने धक्के मारकर निकाल दिया।
दो थानों के चक्कर लगाती रही पीड़िता
पीड़िता के मुताबिक, युवक सआदतगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला है। जब वह फरियाद लेकर ठाकुरगंज पहुंची तो सआदतगंज थाने जाने को कहा गया। सआदतगंज थाने पहुंची तो वहां पर पुलिस ने ठाकुरगंज में वारदात होने की बात कहकर लौटा दिया। सप्ताहभर वह दोनों थानों के चक्कर लगाती रही।
इस बीच युवती के बारे में कुछ लोगों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उच्चाधिकारियों ने जब इस मामले में जानकारी ठाकुरगंज थाने से मांगी तो पुलिस ने जांच शुरू की। एसएसआई ठाकुरगंज के मुताबिक, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।