{"_id":"3d3ba05b74b98302c87407a5ebc706f6","slug":"boy-kills-his-friend-in-unnao-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा सी बात पर गहरे दोस्त को कुल्हाड़ी से काटकर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सी बात पर गहरे दोस्त को कुल्हाड़ी से काटकर ले ली जान
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 16 Oct 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के अजगैन क्षेत्र में चोरी की रकम बांटवारे को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपने ही साथी की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव मकूर के मजरा धाराखेड़ा निवासी लालजी (20) पुत्र चौधी की गांव में ही रहने वाले नरेश उर्फ भुल्लन, सुनील और संतू से गहरी दोस्ती थी। बुधवार रात तीनों लालजी को बुलाने उसके घर गए।
विज्ञापन
घर पर मौजूद भाई राजकिशोर ने उन्हें लालजी के दूसरे घर में होने की बात कही। इस पर वह तीनों दूसरे घर पर पहुंचे और लालजी को अपने साथ लेकर चले गए। रात लगभग एक बजे तक लालजी वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान सड़क किनारे लालजी का शव मिला। पास की रक्तजंजित कुल्हाड़ी मिली। युवक का शव कुल्हाड़ी से कटा मिला। मृतक के पिता ने नरेश, सुनील और संतू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष श्रीनारायण त्रिपाठी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों ने लोहा चोरी किया था। लोहा बेचने के बाद मिले पैसे को लेकर उनमें विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते युवक की हत्या कर दी गई।