फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Boy Broke live in relationship for dowry

लिव इन रिलेशनशिप के बीच भी आ गया दहेज!

Thu, 09 Apr 2015 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 09 Apr 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
Boy Broke live in relationship for dowry

लिव इन रिलेशनशिप मे रहने वाले युवक ने शादी में दहेज न मिलने पर मुकर गया। परेशान युवती के घरवालों ने युवक के खिलाफ कीडगंज थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया है। कीडगंज पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


खुल्दाबाद का एक युवक प्राइवेट नौकरी करता था। युवक का नैनी की दूर के रिश्ते की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती भी जॉब करती है। युवक और युवती के बीच संबंध गहरे हुए तो दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनो शादी के लिए राजी भी थे।
विज्ञापन

लिव इन में रहने के बाद शादी से कर दिया इनकार

Boy Broke live in relationship for dowry

लगभग दो महीना पहले दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस पर युवक ने रामबाग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और घरवालों को खबर दिया।

युवती ठीक हो गई तो दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए। युवती के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक शादी से इंकार कर रहा है।

जब बातचीत के बाद भी मामला नहीं सुलझा तो युवती के पिता ने आरोपी पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मामले की विवेचना कर रहे चौकी प्रभारी नाका रामराज सिंह ने बताया कि दोनों के बीच लिव इन रिलेशनशिप था। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed