फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   book fair

‘आत्मनिर्भर भारत’ का संदेश देगा पुस्तक मेला, बाल संग्रहालय में 5 मार्च को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे उद्घाटन

Wed, 03 Mar 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
book fair
‘आत्मनिर्भर भारत’ का संदेश देगा पुस्तक मेला, बाल संग्रहालय में 5 मार्च को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन

लखनऊ। लंबे अंतराल के बाद राजधानी में 5 मार्च से पुस्तक मेला सजने जा रहा है। चारबाग स्थित बाल संग्रहालय में आयोजित दस दिवसीय मेले की थीम ‘आत्मनिर्भर भारत’ रखी गई है। मेले का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शाम पांच बजे करेंगे। मेले में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा और सभी तरह की किताबों पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मेले में विश्वम फाउंडेशन की ओर से आप्टीकुंभ-2021 का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आंखों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि कोविड के चलते पिछले वर्ष पुस्तक मेला नहीं हो पाया था। इस बार मेले का स्थान बदलकर चारबाग स्थित बाल संग्रहालय में आयोजन किया जाएगा ताकि बड़ी संख्या में लोग आसानी से जुड़ सकें। मेले के सांस्कृतिक मंच पर सुबह से रात तक आयोजन होंगे। वहीं, मेले में आने वाले पुस्तक प्रेमियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर आना होगा।
ऑनलाइन व ऑफलाइन होंगे कार्यक्रम
आयोजक से जुड़ी ज्योति किरन रतन ने बताया कि दस दिवसीय मेले में हर दिन सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही मोड कार्यक्रम होंगे। इसमें डांस, सोलो सिंगिंग समेत अन्य प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी।
विज्ञापन

इनकी रहेगी सहभागिता
मेले में नेशनल बुक ट्रस्ट, राजकमल, लोकभारती, वाणी प्रकाशन, केंद्रीय हिंदी निदेशालय, प्रकाशन विभाग, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, सिंधी भाषा राष्ट्रीय परिषद, उर्दू भाषा राष्ट्रीय परिषद, चॉल्टन बुक ट्रस्ट, श्रीरामकृष्ण मिशन, तर्कसंगत विचार कैफे, ओसवाल पब्लिशर्स, सुल्तान चंद, प्रकाशन संस्थान और कई अन्य प्रकाशक और वितरक पुस्तक मेले में प्रतिभाग करेंगे। वहीं, स्थानीय लेखकों द्वारा अपनी पुस्तकों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए अलग से स्टॉल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखक हमारे बीच कार्यक्रम होगा खास
पुस्तक मेले में वरिष्ठ लेखकों से मुलाकात का कार्यक्रम खास होगा। इसमें 6 मार्च को अवध पर लेखन करने वाले योगेश प्रवीन व रवि भट्ट, 8 मार्च को महिला दिवस पर साहित्य, पत्रकारिता और स्त्री विषयक कार्यक्रम में लेखिका वंदना मिश्र, कवयित्री प्रीति चौधरी व अन्य, 9 मार्च को आलोचक वीरेंद्र कुमार, उपन्यासकार अखिलेश, कवि अनिल त्रिपाठी व 11 मार्च को कथाकार शिवमूर्ति व शैलेेंद्र सागर लोगों के बीच उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा कवि सम्मलेन, विमेन अवॉर्ड फंक्शन, इंटर-कॉलेज प्रतियोगिता, ओपन माइक सत्र, प्रदर्शनी टॉक शो आदि भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed