{"_id":"632b4cee00c1fc5f7a39586a","slug":"bomb-rumours-in-nauchandi-express-rpf-grp-and-civil-police-investigated-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी एक्सप्रेस में बम की अफवाह : आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस ने ट्रेन में की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी एक्सप्रेस में बम की अफवाह : आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस ने ट्रेन में की छानबीन
Wed, 21 Sep 2022 11:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:12 PM IST
सार
प्रयागराज संगम से रायबरेली की ओर आ रही नौचंदी एक्सप्रेस में उस समय अलार्म की आवाज आने लगी, जब वह लक्ष्मणपुर स्टेशन से रायबरेली की तरफ आ रही थी। अलार्म बजने का रायबरेली स्टेशन को मैसेज किया गया, जिससे आरपीएफ और जीआरपी मुस्तैद हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज संगम से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस में बुधवार की रात बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना मिली, रायबरेली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस ने सुरक्षा घेरा तैयार किया। ट्रेन के आते ही कई कोचों में छानबीन कराई गई। जांच में पता चला कि अग्निशमन यंत्र के तार से किसी ने छेड़छाड़ की, जिससे फायर अलार्म बज गया था। इस जानकारी के बाद अधिकारियों और फोर्स ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
प्रयागराज संगम से रायबरेली की ओर आ रही नौचंदी एक्सप्रेस में उस समय अलार्म की आवाज आने लगी, जब वह लक्ष्मणपुर स्टेशन से रायबरेली की तरफ आ रही थी। अलार्म बजने का रायबरेली स्टेशन को मैसेज किया गया, जिससे आरपीएफ और जीआरपी मुस्तैद हो गई। सिविल पुलिस भी स्टेशन पर पहुंच गई। इस दौरान यात्रियों में अलार्म को लेकर अफरातफरी रही। ट्रेन को रायबरेली में सुरक्षा के लिहाज से प्लेटफार्म नंबर एक के बजाए तीन पर इसलिए रोका गया, क्योंकि उस प्लेटफार्म पर भीड़ कम रहती है। ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ और पुलिस ने उसे सुरक्षा घेरे में ले लिया। अलार्म की आवाज स्लीपर कोच से आ रही थी, इसलिए सबसे पहले स्लीपर कोच का मुआयना किया गया।
विज्ञापन
बम तो कहीं नहीं मिला, लेकिन एस-9 कोच में ट्वायलेट के पास अग्निशमन यंत्र मिला, जिसके साथ किसी ने छेड़छाड़ की थी। इसीलिए अलार्म बजा था। उसे ठीक करके अलार्म को बंद किया गया। इससे फोर्स के साथ यात्रियों ने राहत की सांस ली। ट्रेन को करीब पौन घंटे तक रोके रखा गया। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, वैसे ही स्टेशन परिसर में स्टाफ अलर्ट हो गया। छानबीन में अग्निशमन यंत्र के साथ छेड़छाड़ पाई गई। इसी वजह से अलार्म बजा था। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस में सायरन बजने की आवाज उठी थी। कोतवाली पुलिस भी मौके पर भेजी गई। जांच में पता चला कि छेड़छाड़ की वजह से अलार्म बजा था।
विज्ञापन