फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Singer Kanika Kapoor has been discharged from Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences Lucknow

कनिका कपूर ने कोरोना वायरस को हराया, 18 दिन में ठीक होकर पहुंची घर

Mon, 06 Apr 2020 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Apr 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Singer Kanika Kapoor has been discharged from Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences Lucknow
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर को सोमवार को संजय गांधी पीजीआई से छुट्टी दे दी गई। उन्हें वहां से घर में क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। यहां उन्हें 14 दिन विशेष निगरानी में रखा जाएगा और जरूरत पड़ी तो 28 दिन तक क्वारंटीन में रखा जाएगा।  
विज्ञापन


कनिका कपूर होली पर राजधानी आई थीं। इस दौरान वह राजधानी में आयोजित पार्टियों में शामिल हुईं। इन पार्टियों में चिकित्सा मंत्री सहित कई मंत्री, अफसर व कारोबारी शामिल हुए थे। वह एक दिन घर में रहने के बाद दो दिन होटल में रहीं। 
विज्ञापन


इस दौरान 18 मार्च को उनकी तबीयत खराब हो गई। 19 को सैंपल लेकर जांच कराई गई। उनके संक्रमित पाए जाने पर 20 मार्च को पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार और रविवार को कराई गई जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया। पीजीआई की मीडिया सेल की कुसुम यादव ने बताया कि कनिका को सोमवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें एंबुलेंस से घर भेजा गया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed