फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   body tractor driver was found near lake blood flowing from his nose four brothers accused murder

Lucknow: झील किनारे औंधे मुंह पड़ा मिला ट्रैक्टर चालक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 03 Sep 2025 04:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Sep 2025 04:16 PM IST
सार

निगोहां थाना क्षेत्र के एक गांव में झील किनारे ट्रैक्टर चालक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
body tractor driver was found near lake blood flowing from his nose four brothers accused murder
मृतक अमृतलाल ( फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगोहां थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव में मंगलवार देर शाम झील किनारे 21 वर्षीय ट्रैक्टर चालक अमृतलाल का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतक के नाक से खून बह रहा था, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है।

विज्ञापन


 रामदासपुर मजरा लालता खेड़ा निवासी किसान गुरुप्रसाद का बेटा अमृतलाल दोपहर में जाल लेकर मछली पकड़ने झील पर गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन तलाश करते हुए झील किनारे पहुंचे, जहां उन्होंने अमृतलाल का शव देखा। परिजनों ने शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Police Bharti: ओटीआर के विवरण में अभ्यर्थी एक बार कर सकेंगे संशोधन, लगातार मांग के बाद बोर्ड ने लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-
UP: अब एक नहीं तीन साल के लिए होगी आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती, श्रेणी वन में 40 हजार रुपये होगा न्यूनतम वेतन

परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी गांव नंदौली के एक ही परिवार के चार भाइयों ने अमृतलाल की हत्या की है। मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि एक दिन पहले ही मछली पकड़ने को लेकर नंदौली गांव के कहारों से विवाद हुआ था, जिसमें अमृतलाल को धमकी दी गई थी कि अगर मछली पकड़ने आए तो अंजाम बुरा होगा।

मृतक अविवाहित था और चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। अन्य तीन भाई धर्मेंद्र, महेंद्र और अरविंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed