फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of youth who went fishing found in river; murder alleged.

Lucknow News: मछली पकड़ने गए युवक का शव नदी में मिला, हत्या का आरोप

Sat, 08 Aug 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Body of youth who went fishing found in river; murder alleged.
माल। क्षेत्र के कोलवा गांव स्थित गोमती नदी के मंझौवा घाट पर बृहस्पतिवार को मछली पकड़ने गए मुन्नीलाल (45) का शव शुक्रवार सुबह नदी में उतराता मिला। उनकी बड़ी बेटी संध्या और पत्नी गोमती ने साथ गए तीन साथियों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




माल के वीरपुर मजरे के निवासी मुन्नीलाल बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे गांव के तीन लोगों के साथ मछली पकड़ने गए थे। इसके बाद मुन्नीलाल वापस नहीं लौटे। साथियों ने रात नौ बजे घर पहुंचकर परिजनों को मुन्नीलाल के गायब होने की खबर दी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घाट के आसपास उन्हें देर तक ढूंढा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में तलाशी अभियान शुरू कराया। इस दौरान उनका शव नदी में उतराता मिला।
विज्ञापन






मुन्नीलाल की पत्नी और बेटी ने मुन्नीलाल के साथ गए लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुन्नीलाल को साजिश के तहत बुलाकर ले जाया गया और उनकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया। बेटी संध्या के मुताबिक पिता के गले, चेहरे, हाथ और पैर पर चोट के निशान थे। कान से खून रिस रहा था। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मुन्नीलाल के परिवार में पत्नी गोमती बेटी संध्या, महक और बेटे रिशू और ऋषभ हैं। मुन्नीलाल अकेले कमाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed