{"_id":"67d00ae1a5e1bbbace06ed6c","slug":"body-of-uzbek-woman-found-in-hotel-room-in-lucknow-police-is-investigating-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: होटल के कमरे में मिली उज्बेकिस्तानी महिला की लाश, नौ दिन पहले युवक के साथ आई थी; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: होटल के कमरे में मिली उज्बेकिस्तानी महिला की लाश, नौ दिन पहले युवक के साथ आई थी; पुलिस कर रही जांच
Tue, 11 Mar 2025 03:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Mar 2025 03:35 PM IST
सार
लखनऊ के एक होटल के कमरे में उज्बेकिस्तानी महिला की लाश पड़ी मिली। वह नौ दिन पहले एक युवक के साथ आई थी। पांच दिन पहले वह युवक चला गया था। इसके बाद वह अकेले रह रही थी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक होटल के कमरे में उज्बेकिस्तान की महिला की लाश पड़ी मिली। होटलकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मामला विभूतिखंड इलाके के विजयंत खंड स्थित अतिथि इन होटल का है। यहां दो मार्च को उज्बेकिस्तान की एक महिला सतनाम नामक युवक के साथ पहुंची थी। छह मार्च को सतनाम वापस चला गया। इसके बाद से महिला अकेले रुकी थी। सोमवार को होटलकर्मियों ने उसको पानी व अन्य सामान दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को होटलकर्मी रूम में पहुंचे तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने मास्टर की से दरवाजा खोला। सामने महिला की लाश पड़ी मिली। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। महिला की पहचान Egamberdieva Zebo Khidirobna (43) के रूप में हुई है। महिला के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन