फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of B.Tech student found hanging in flat, murder suspected

Lucknow News: फ्लैट में लटका मिला बीटेक छात्रा का शव, हत्या की आशंका

Tue, 28 Apr 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Body of B.Tech student found hanging in flat, murder suspected
वैष्णवी यादव की फाइल फोटो।
सरोजनीनगर। बिजनौर के सीमा सिटी में रविवार दोपहर अपार्टमेंट के फ्लैट में बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा वैष्णवी यादव (25) का शव फंदे से लटका मिला। वैष्णवी के पिता अयोध्या के रोनही कैटरोली निवासी अमर बहादुर ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कपिल गौतम के मुताबिक चार वर्ष से वैष्णवी फ्लैट में किराये पर रह रही थीं। पास में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहता है। रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे इंजीनियर ने कुछ काम के लिए वैष्णवी को कॉल की थी। फोन रिसीव नहीं होने पर वह खुद उनके फ्लैट में पहुंच गया। वहां उसे वैष्णवी कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकी मिलीं। आनन-फानन इंजीनियर ने शव नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच करने के बाद छात्रा के मोबाइल से उनके पिता अमर बहादुर को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


शादी तय होने के कारण तो नहीं दी जान

इंस्पेक्टर के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वैष्णवी की शादी तय हो गई थी। इसके लिए वह तैयार नहीं थीं। आशंका है कि इसलिए उन्होंने खुदकुशी कर ली। फिलहाल अभी तक घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिली तो साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से छात्रा के दोनों मोबाइल कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटी ने परीक्षा खत्म होने पर कही थी घर आने की बात
पिता का कहना है कि शनिवार रात वैष्णवी की मां आशा देवी से बात हुई थी। बेटी ने कहा था कि परीक्षा में उसका बैक पेपर लगा है। पेपर खत्म होने पर उसने घर आने के लिए कहा था। पिता ने पुलिस से सॉफ्टवेयर इंजीनियर से पूछताछ करने की मांग की है। उनका कहना है कि इंजीनियर ने पुलिस को पहले सूचना दिए बिना ही क्यों बेटी का शव नीचे उतार दिया? उसे इस बात का कैसे पता चला कि बेटी ने फंदा लगा लिया है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed