फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blood donation camp organized in KGMU Justice Virendra Singh said- there is need to make people aware

Lucknow News: केजीएमयू में रक्तदान शिविर आयोजित, जस्टिस वीरेंद्र सिंह बोले- लोगों को जागरूक करने की जरूरत

Sun, 02 Mar 2025 12:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Mar 2025 12:42 PM IST
सार

केजीएमयू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Blood donation camp organized in KGMU Justice Virendra Singh said- there is need to make people aware
केजीएमयू में रक्तदान शिविर आयोजित, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सामाजिक चेतना फाउंडेशन न्यास के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें न्यास के संस्थापक हाईकोर्ट के पूर्व जज वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि रक्तदान करके लोगों का जीवन बचाया जा रहा है। इसलिए रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान से बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं है। पूर्व जिला जज वीडी नकवी ने कहा कि फाउंडेशन अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत लोगों को जागरुक कर रहा है। रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं है। 
विज्ञापन


इस दौरान केजीएमयू के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। केजीएमयू ब्लड बैंक की प्रो तूलिका चंद्रा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खून किसी कंपनी में नहीं बनता है। लोगों की जान बचाने के लिए हर व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने किया रक्तदान

इस दौरान डॉ राजेन्द्र वर्मा, फाउंडेशन के सचिव महेंद्र मंडल देवेंद्र सिंह, जगत सिंह राणा, तालिब अली, मनोज कुमार, गुरमेज सिंह, संजय कुमार , प्रमोद यादव, अभिषेक यादव, मनिंदर सिंह, रेयान अली, रवि कुमार, ओम जी थारू, नितिन कुमार द्विवेदी, सुनील गुप्ता, मनीष यादव, अतुल राजपूत, अजेंद्र सिंह, गौरव आनंद, डॉ जितेंद्र राव, आशीष यादव सहित करीब 50 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed