{"_id":"640a353c994af815be0eb3f4","slug":"blood-cancer-investigation-starts-in-kgmu-lucknow-news-c-13-lko1018-121106-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अब केजीएमयू में भी होगी ब्लड कैंसर की जांच, खून से होने वाली दूसरी बीमारियों का भी होगा टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अब केजीएमयू में भी होगी ब्लड कैंसर की जांच, खून से होने वाली दूसरी बीमारियों का भी होगा टेस्ट
Fri, 10 Mar 2023 02:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 02:59 PM IST
सार
लखनऊ के केजीएमयू में अब सिर्फ ब्लड कैंसर ही नहीं बल्कि रक्त से होने वाली कई और बीमारियों की भी पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
केजीएमयू में अब ब्लड कैंसर की जांच भी हो सकेगी। चिकित्सा विवि का पैथोलॉजी विभाग एडवांस नेक्स्ट जेन सीक्वेंसिंग शुरू करेगा। इस जांच के शुरू होने से केवल ब्लड कैंसर ही नहीं, रक्त से होने वाली कई दूसरी बीमारियों की पहचान भी हो सकेगी।
विज्ञापन
पैथाेलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. यूएस सिंह के मुताबिक ब्लड कैंसर में मरीज का बच पाना बहुत ही मुश्किल होता है। यदि प्रथम चरण में ही बीमारी का पता चल जाए तो इस पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
अब केजीएमयू में सभी प्रकार के ब्लड कैंसर की जांच हो सकेगी। इसके साथ ही मॉलिकुलर टेस्ट भी शुरू किया जाएगा, जिससे गंभीर रोगों की पहचान आसान हो जाएगी।
विज्ञापन