फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Block level sports competition to be organised in UP says yogi adityanath.

यूपी में खेलों को बढ़ावा देगी सरकार, ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं

Fri, 07 Jul 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Jul 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Block level sports competition to be organised in UP says yogi adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए ब्लॉक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराएगी।

विज्ञापन


25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती समारोह के अवसर पर गांव व ब्लॉक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। गांवों में बैठे प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को राजधानी के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के ‘खेलो भारत अभियान’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजयुमो ने इस अभियान से युवाओं को नई दशा व दिशा देने का काम किया है। खेल की तरह जीवन में भी टीम स्पिरिट और पारदर्शिता से काम करने से सफलता मिलेगी।

वाजपेयी के नाम पर होगा साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर
योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराकर एक मंच उपलब्ध कराया। इस सेंटर का नाम उनके नाम पर होना चाहिए। उन्होंने इसका प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

भारतीय खेल और संस्कृति को आगे बढ़ाना है

Block level sports competition to be organised in UP says yogi adityanath.
भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन - फोटो : amar ujala

भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने कहा कि क्रिकेट पर बनी फिल्म ‘लगान’ ने 100 करोड़ कमाए तो हॉकी पर बनी फिल्म ‘चक दे इंडिया’ ने 300 करोड़ की कमाई की।

वहीं, भारतीय कुश्ती पर आधारित फिल्म ‘दंगल’ ने 2000 करोड़ रुपये कमाए। यह देश की मिट्टी की ताकत है। भारतीय खेलों और संस्कृति को इस अभियान के माध्यम से आगे बढ़ाना है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक और राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा ने भी विचार रखे।

भारत को खेल में भी पहला राष्ट्र बनना होगा : मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि खेल में भारत का स्थान विश्व में बहुत नीचे आता है। भारत को खेल में भी पहला राष्ट्र बनाना होगा। खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि अगले दस वर्ष में ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ में पांच गोल्ड मेडल यूपी के खिलाड़ी लाएंगे, ऐसा प्रयास कर रहे हैं।

प्रत्येक खेल अधिकारी को हर वर्ष देहात और शहर में एक-एक खेल प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवींद्रपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में कई सारे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। वे निशुल्क कोचिंग देने को तैयार हैं। सरकार को उनका सहयोग लेना चाहिए।

यूपी की बहू हूं : कर्णम मल्लेश्वरी

Block level sports competition to be organised in UP says yogi adityanath.
कर्णम मल्लेश्वरी - फोटो : amar ujala

ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा कि पहले सरकार खेलों को प्रोत्साहन नहीं देती थी। मोदी सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया है।

मल्लेश्वरी ने कहा कि उनका जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ है, लेकिन मेरठ के पास चांदसारा में उनकी सुसराल है। यूपी की बहू होने के लिहाज से वे यूपी का भी प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed