फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blind cricket competition is being played in Lucknow players hit shots in this style

दृष्टिबाधित किक्रेट: खिलाड़ी इस अंदाज से लगाते हैं शॉट, बाउंड्री पर फील्डर ऐसे रखता है नजर; देखें प्रतियोगिता

Thu, 21 Nov 2024 09:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 09:31 PM IST
सार

लखनऊ में दृष्टिबाधित किक्रेट प्रतियोगिता खेली जा रही है। खिलाड़ी इस अंदाज से शॉट लगाते हैं।  बाउंड्री पर फील्डर सतर्कता से नजर रखता है।

विज्ञापन
Blind cricket competition is being played in Lucknow players hit shots in this style
दृष्टिबाधित किक्रेट: खिलाड़ी इस अंदाज से लगाते हैं शॉट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपने अक्सर शारीरिक रूप से फिट लोगों को क्रिकेट खेलते हुए देखा होगा। यहां तक की अंतरराष्ट्रीय पुरुष एवं महिला क्रिकेटरों की टीम भी पूरी तरह से फिट होने पर ही चुनी जाती है। लेकिन, आपको बता दें कि दृष्टिहीन लोग भी क्रिकेट खेलते हैं। उनकी भी टीम है। उनके भी राष्ट्रीय मैच और रणजी मैच होते हैं। 

विज्ञापन


लखनऊ में इन दिनों ऐसे ही टीमों के मैच खेले जा रहे हैं। राजधानी में एआर जयपुरिया स्कूल के स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में राष्ट्रीय दृष्टिबाधित किक्रेट प्रतियोगिता खेली जा रही है। यहां विभिन्न राज्यों से आईं दृष्टिबाधित क्रिकेटरों की टीमें भाग लेने पहुंची हैं। 

विज्ञापन

बल्लेबाज ध्वनि सुनकर ही शॉट मारते हैं

गुरुवार को पंजाब और महाराष्ट्र के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें खेल रहे खिलाड़ी बॉल की आवाज सुनकर शॉट लगाते हैं। इसमें उपयोग की जाने वाली प्लास्टिक की बॉल में कंचे भरे होते हैं। उससे निकलने वाली ध्वनि को सुनकर गेंदबाज गेंद फेंकते हैं। बल्लेबाज ध्वनि सुनकर ही शॉट मारते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन


फील्डिंग कर रहे दृष्टिबाधित खिलाड़ी गेंद से निकलने वाली ध्वनि सुनकर ही गेंद पकड़ते हैं। इस मैच में खिलाड़ियों को तीन कैटेगरी में बांटा जाता है। कैटेगरी B1, B2 और B3। B1 कैटेगरी के खिलाड़ी पूरी तरह से दृष्टिबाधित होते हैं। उनकी आंखों पर काली पट्टी बांध दी जाती है। B2 कैटेगरी में तीन मीटर तक खिलाड़ी को दिखाई देता है। 

गेंद अंडर आर्म एक्शन से फेंकता है

वहीं  B3 कैटेगरी के खिलाड़ी को छह मीटर तक दिखाई देता है। इस खेल में पिच पर शॉर्ट लेंथ पर एक लाइन खींच दी जाती है। गेंदबाज लाइन से पहले ही गेंद अंडर आर्म एक्शन से फेंकता है। बल्लेबाज गेंद से निकलने वाली छन-छन की आवाज सुनकर शॉट लगाता है। यदि गेंद बनाई गई लाइन के पार गिरती है, तो गेंद को डेड करार दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed